फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए मनचलों के छक्के छुड़ाने वाली 'लेडी सिंघम' रवीना त्यागी से 

Wed, 16 May 2018 12:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 May 2018 12:50 PM IST
सार

एसपी साउथ बोलीं,  क्षेत्र को समझकर बनाऊंगी रणनीति
एक्टिव करेंगी एंटी रोमियो स्क्वायड, फीडबैक ले रही है 
 

विज्ञापन
Kanpur SP South Raveena Tyagi
कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी

मनचलों और शोहदों के छक्के छुड़ाने की वजह से यूपी में मशहूर हुई लेडी सिंघम रवीना त्यागी ने अब कानपुर एसपी साउथ का चार्ज संभाल लिया है। फिल्म दबंग के चुलबुल पांडेय जैसा रौब रखने वाली इस लेडी पुलिस अॉफिसर ने अपने काम की बदौलत कम समय में ही बड़ा नाम कमाया है। आइए जानते हैं एसपी साउथ रवीना के बारे में ये बातें... 

 


 

 

Kanpur SP South Raveena Tyagi
कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी
कानपुर एसपी साउथ का चार्ज संभालने वाली आईपीएस रवीना त्यागी लुटेरों और शोहदों पर नकेल कसने को तैयार है। इसके लिए वह अकेले और फोर्स के साथ सड़कों पर निकलेंगी। एसपी ने कहा कि वह सर्किल को समझने की कोशिश कर रही हैं। जिस क्षेत्र में जिस तरीके के अपराध होंगे, उसी तरह की कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला संवाददाता से हुई एसपी साउथ से खास बातचीत..

सवाल: सर्किलसाउथ में किस तरह के अपराध हैं और कैसे निपटेंगी। 
जवाब: कार्यभार संभालने के पांच- छह दिन ही हुए हैं। सर्किल में सब कुछ समझने का प्रयास कर रही हूं। लोगों से संपर्क स्थापित कर उनसे फीडबैक ले रही हूं। हर आपराधिक वारदात को उसकी गंभीरता के हिसाब से देखा जाएगा। 

 
Kanpur SP South Raveena Tyagi
कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी
सवाल: महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ और लूट के मामलों पर क्या एक्शन लेंगी। 
जवाब: महिलाओं से छेड़छाड़, उत्पीड़न के मामलों में किसी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शोहदों को खुले में नहीं घूमने दिया जाएगा। शोहदों की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ताकि फिर ऐसी हिमाकत न हो सके। 

सवाल: साउथ में आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं और एंटी रोमियो स्क्वायड एक्टिव नहीं है। 
जवाब: रोमियो स्क्वायड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्क्वायड में शामिल पुलिसकर्मी क्या कर रहे हैं। अब तक शोहदों के खिलाफ स्क्वायड ने क्या कार्रवाई की है। इस बारे में पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जएगी। स्क्वायड के अफसरों और सिपाहियों से बातचीत करूंगी। अगर स्क्वायड एक्टिव नहीं है तो इसको कुछ ही दिनों में एक्टिव किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur SP South Raveena Tyagi
कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी
सवाल: पीड़ित आपसे कैसे संपर्क करें।
जवाब: किसी भी पीड़ित की शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा। काम की व्यस्तता के चलते कई बार लोगों से मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। पीड़ित व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल के जरिए अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। मोबाइल नंबर 9454400385 पर व्हाट्सएप और spsouthkmc@gmail.com शिकायत भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। 

सवाल: क्या शोहदों पर लगाम कसने को महिला टीम का गठन करेंगी। 
जवाब: अभी तक देखा है कि महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। शोहदों और लुटेरों को पकड़ने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम गठित होगी। इसके लिए तेज तर्रार महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों का चयन किया जाएगा। टीम छेड़छाड़ और लूट बाहुल्य वाले क्षेत्रों में सादे कपड़ों में भ्रमण करेगी। 

 
विज्ञापन
Kanpur SP South Raveena Tyagi
कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी
सवाल: अपराध में आगरा और मुरादाबाद से कानपुर साउथ कितना अलग है।
जवाब: हर क्षेत्र में अलग-अलग तरीके का अपराध होता है। कहीं, हत्या और अपहरण ज्यादा होते हैं और कहीं लूट और छेड़छाड़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और मुरादाबाद में लूट के साथ हत्याएं और अपहरण की वारदातें अधिक होती हैं। वहीं कानपुर में चोरी, छेड़छाड़ और लूट के ज्यादा मामले ज्यादा हैं। 

सवाल: क्या शोहदों को पकड़ने के लिए स्पेशल कार्ययोजना है।
जवाब: शोहदों को पकड़ने के लिए मै खुद सड़क पर निकलूंगी। पुलिसकर्मियों को भी पीक आवर्स में गश्त करने को कहेंगी। बाजारों और स्कूल के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed