फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathini Vatsala: वत्सला बना सकती है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 105 वर्ष बताई जा रही है उम्र, देखें तस्वीरें

Thu, 23 Feb 2023 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathini Vatsala can make Guinness World Record, age is being told 105 years
हथिनी वत्सला - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के करतल में कार्बन डेटिंग से हथिनी वत्सला की उम्र का खुलासा होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में  नाम दर्ज होगा। इसकी उम्र तकरीबन 105 वर्ष हो चुकी है। बांदा जनपद से सटे मध्यप्रदेश के पन्ना रिजर्व टाइगर में रह रही वत्सला की उम्र पता करने के लिए कार्बन डेडिंग कराने की तैयारी की जा रही है।



दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला बांदा जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के पन्ना रिजर्व टाइगर में है। अभी तक इस हथिनी के जन्म का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके चलते इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी तक दर्ज नहीं हो सका है। लेकिन कार्बन डेटिंग से वत्सला की उम्र का सही आंकलन हो सका है।

Hathini Vatsala can make Guinness World Record, age is being told 105 years
हथिनी वत्सला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि वत्सला दो दशक से पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए आकर्षक का केंद्र है। हथिनी की उम्र तकरीबन 105 वर्ष बताई जा रही है।  जबकि दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले हाथी लिन वांग ताइवान की 86 वर्ष की आयु में 26 फरवरी 2008 को मौत हो चुकी है।

Hathini Vatsala can make Guinness World Record, age is being told 105 years
हथिनी वत्सला - फोटो : अमर उजाला

हथिनी वत्सला को दो बार मौत के मुंह से बचाने वाले पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता बताते हैं कि वत्सला की सही उम्र का पता लगाने के लिए मोलर टीथ का कार्बन डेटिंग कराया जाएगा।  इस पद्धति से वत्सला की आयु का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathini Vatsala can make Guinness World Record, age is being told 105 years
हथिनी वत्सला - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि हाथी की औसतन उम्र 60 से 70 साल होती है। 70 वर्ष की आयु तक हाथी के दांत गिर जाते हैं।  दो दशक पूर्व जब पहली बार मैंने वत्सला को देखा था तो इसके दांत गिर चुके थे। वत्सला की दाढ पिछले माह गिर गई है। जो हमारे पास है, यह वत्सला का अंतिम दांत था।

विज्ञापन
Hathini Vatsala can make Guinness World Record, age is being told 105 years
हथिनी वत्सला - फोटो : अमर उजाला

बताया कि मूल टीथ का कार्बन डेटिंग जिसे रेडियो कार्बन डेटिंग भी कहा जाता है। इसका उपयोग लकड़ी, हड्डी, चमड़ी बाल और खून के अवशेष की उम्र अथवा कितनी पुरानी है। इसका पता लगाने में किया जाता है। बता दें कि यदि वत्सला की उम्र 105 वर्ष हुई, तो उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed