फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PET: Math questions proved challenging, while current affairs caused confusion

पीईटी : गणित के सवालों ने छुड़ाया पसीना, करंट अफेयर्स ने उलझाया

Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
PET: Math questions proved challenging, while current affairs caused confusion
फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
बांदा। शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) हुई। करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने जहां उलझाया, वहीं गणित के सवालों को हल करने में पसीने छूट गए। अंतरिक्ष विज्ञान और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। वर्ष 2025 और 2026 की प्रमुख घटनाओं से जुड़े कई प्रश्न आए।
विज्ञापन




पर्यावरण से जुड़े सवाल में पूछा गया कि भारत सरकार की कौन सी पहल 2023 में रामसर स्थलों के संरक्षण मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। विश्व वानिकी दिवस की तारीख और विश्व जल दिवस-2026 का आधिकारिक विषय भी पूछा गया। समसामयिक घटनाओं पर आधारित सवालों में पूछा गया कि साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2025 में किसे पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया ? सितंबर 2025 में प्रकाशित पुस्तक मदर मैरी कम्स टू मी किस भारतीय लेखिका का संस्मरण है ? मार्च 2026 में दिल्ली का उपराज्यपाल किसे नियुक्त किया गया था ?
विज्ञापन




विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अभ्यर्थियों से पूछा गया कि 2025 में किस मिशन ने भारत को अंतरिक्ष में डॉकिंग का सफल प्रदर्शन करने वाला चौथा देश बनाया। ‘हबल की जननी’ के नाम से जानी जाने वाली खगोलशास्त्री के सम्मान में 2026 में नासा की कौन सी अंतरिक्ष दूरबीन प्रक्षेपित की गई। खेल से जुड़े प्रश्न में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीतने वाले देश का नाम पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------
प्रश्न पत्र बहुत कठिन नहीं था। सवालों के उत्तर ठीक से दिए हैं। करेंट अफेयर्स के सवालों ने जरूर सोचने पर मजबूर किया।

किरन देवी, राठ।


करेंट अफेयर्स के साथ गणित के सवालों ने परेशान किया। बाकी विषयों के उत्तर ठीक से दिए गए हैं। अच्छी परीक्षा हुई।

पूजा, महोबा।


परीक्षा अच्छी रही। प्रश्न पत्र बहुत कठिन नहीं था। गणित के सवालों को छोड़ दें तो अन्य सभी विषयों के प्रश्नों के जवाब दिए हैं।

अखंड प्रताप, कौशांबी।


सभी प्रश्न ठीक थे और उनके उत्तर भी सोच-समझकर दिए गए हैं। परीक्षा ठीक हुई है।

देवेंद्र प्रताप, प्रयागराज।
-------------


दो केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा और विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, परीक्षार्थियों की तलाशी और प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
--------------
27.5 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा

बांदा। पीईटी में रविवार को दोनों पालियों में कुल 8784 अभ्यर्थियों में से 6372 शामिल हुए। 2412 ने परीक्षा छोड़ी। इसी तरह 27.5 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 3173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1219 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3199 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1193 ने परीक्षा नहीं दी। (संवाद)

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-18- पंडित जेएन कालेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed