फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Potholes on the Banda-Tanda highway filled

Banda News: बांदा-टांडा हाईवे के भरे गए गड्ढे

Sun, 25 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the Banda-Tanda highway filled
फोटो-10-अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
तिंदवारी(बांदा)। बांदा-टांडा हाईवे पर 30 मीटर सड़क के गड्ढे नासूर बनने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद रविवार शाम को मरम्मत का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

गिट्टी डालकर गड्ढे भरवाए गए। साथ ही जलनिकासी के लिए पास के नाले की सफाई कराई गई। इससे राहगीरों को राहत मिली और रविवार को जाम की समस्या भी नहीं रही।

बांदा-टांडा हाईवे पर कस्बे में लंबे समय से सड़क बदहाल थी। करीब 30 मीटर हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे होने और उनमें बारिश व नाले का पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया था। यहां आए दिन जाम लगने के साथ वाहनों के पलटने और हादसों का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कई बार समस्या उठाई, लेकिन राहत नहीं मिली। अमर उजाला ने शनिवार को 30 मीटर सड़क के गड्ढे बने नासूर शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गड्ढे भरने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नायब तहसीलदार, लेखपाल और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि हाईवे की समस्या से शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया। पिछली बार पंपसेट लगाकर जलभराव दूर कराया गया था। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नाले की सफाई सहित जलनिकासी के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
हालांकि, गिट्टी डालकर की गई मरम्मत से फिलहाल राहत मिली है, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे अस्थायी समाधान बताया। उनका कहना है कि जब तक जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था और सड़क का नए सिरे से डामरीकरण नहीं होगा, तब तक गड्ढे दोबारा बनने और जलभराव की समस्या बनी रहने का खतरा रहेगा। लोगों ने हाईवे के स्थायी सुधार की मांग की है।

हालांकि, गिट्टी डालकर की गई मरम्मत से फिलहाल राहत मिली है, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे अस्थायी समाधान बताया। उनका कहना है कि जब तक जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था और सड़क का नए सिरे से डामरीकरण नहीं होगा, तब तक गड्ढे दोबारा बनने और जलभराव की समस्या बनी रहने का खतरा रहेगा। लोगों ने हाईवे के स्थायी सुधार की मांग की है।

फोटो-10-अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

फोटो-10-अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed