{"_id":"5c2a2f2cbdec2256a931c4eb","slug":"happiness-in-dipika-kakad-ibrahim-city-hameerpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बिग बॉस-12 विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ससुराल में इस कदर मना जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: बिग बॉस-12 विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ससुराल में इस कदर मना जश्न
Tue, 01 Jan 2019 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस का खिताब जीतीं दीपिका कक्कड़ के ससुराल मौदहा (हमीरपुर) में जश्न का माहौल है। रविवार रात जैसे ही दीपिका विनर बनीं टीवी देख रहे उसके परिवार वाले व पड़ोसी खुशी से झूम उठे। इसके बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। हमीरपुर मौदहा कस्बे के पूर्वी तरौस निवासी मो. इब्राहिम उर्फ इब्बू के पुत्र शोएब उर्फ शानू अपने साथ काम करने वाली दीपिका कक्कड़ से शादी करने 22 फरवरी 2018 को अपने पैतृक निवास चौधराना, पूर्वी तरौस आए थे। शादी के समय दोनों ने कस्बे में 10 दिन बिताए।
डेमो
शोएब की मां सितारा ने बेटे की शादी से काफी खुश थी। शादी में मेंहदी की रस्म धूमधाम से करने के लिए खुद दीपिका ने उसकी व्यवस्था फिल्मी अंदाज में की थी। शादी में नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की थी। शादी के बाद भी जश्न का दौर चलता रहा था। जिसमें दीपिका ने भी शिरकत किया था। इस शादी की यादें रविवार को दीपिका के बिग बॉस विनर बनने पर लोगों के जेहन में ताजा हो गई। रात से ही उन्हें बधाइयां देनी शुरू हो गईं। सोमवार सुबह शोएब के ममाने से लोग आकर बंधाई देते रहे। लोगों का शोएब के मामा हुसैन मोहम्मद उर्फ बाबू ने मुंह मिठा कराया। सभी ने कहा उनकी बहू दीपिका ने सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि कस्बे व जिले की पहचान बना दी है।
डेमो
दीपिका के लिए की जमकर वोटिंग
दीपिका के ममिया ससुर हुसैन मोहम्मद ने बताया बिग बॉस का सीरियल धमाल मचाए था। उन्होंने ही नहीं बल्कि पूरे कस्बे के लोगों ने दीपिका के पक्ष में जमकर वोटिंग की थी। रविवार को जैसे ही उसे खिताब मिला, बधाइयाें का दौर शुरू हो गया।

मुंबई में बसा शोएब का परिवार
दीपिका के ससुराल में छह मामा हैं। उसके ससुर मो. इब्राहिम दो भाई थे। चचिया ससुर इसराइल कानपुर में लेदर का काम करते हैं। वह भी करीब 25 साल से कानपुर में ही परिवार संग रह रहे हैं। ससुर इब्राहिम 1988 में मौदहा से भोपाल जाकर परिवार के साथ बस गए थे। वह भोपाल में बैंक से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी सितारा व बेटे शोएब के साथ मुंबई में सेवन एलेवेन स्कूल मीरा रोड कनातिया में रहने लगे। शोएब के मामा जहांगीर, आलमगीर, अलाउद्दीन, हुसैन मो., असलम व मो. अहमद मौदहा कस्बे में ही रह रहे हैं। सभी अपना काम करते हैं।

बिग बॉस में विनर बनना गौरव की बात
शोएब इब्राहिम के मौसेरे भाई मुइनद्दीन पूर्वी तरौस चौधराना वार्ड 15 से सभासद हैं। उन्होंने बताया जैसे ही रात में भाई की पत्नी दीपिका बिग बॉस की विनर घोषित हुईं, तभी पूरे परिवार ने जमकर खुशियां मनाईं गईं। बताया यह हमारे परिवार और मौदहा के लिए गौरव की बात है।