{"_id":"5d3732a58ebc3e6d1e2bd91c","slug":"hamirpur-case-father-killed-his-son-and-hannged-with-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ उठी पति-पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की अर्थी तो वहां मौजूद हर आंख हुई नम, इस जिद ने ली 3 जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ उठी पति-पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की अर्थी तो वहां मौजूद हर आंख हुई नम, इस जिद ने ली 3 जानें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक साथ उठीं पति पत्नी और बेटे की अर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमीरपुर राठ के गुलाबनगर में मासूम बच्चे सहित दंपति के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर से उठीं तीन अर्थियां देख हर आंख में आंसू थे। मासूम बच्चे को दफन किया गया, जबकि दंपति को मुखाग्नि दी गई।
2 of 5
घटना के बाद परिजनाें में कोहराम मच गया
- फोटो : अमर उजाला
गुलाबनगर निवासी ब्रजेंद्र राठौर उसकी पत्नी गीता तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र पार्थ के शव उनके घर से मिले थे। सुसाइड नोट में ब्रजेंद्र ने अपने पत्नी पर शक की बात कही थी। जिससे आहत होकर गीता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पत्नी की मौत के बाद ब्रजेंद्र ने पार्थ की गला दबाकर हत्या कर खुद फांसी लगा ली थी।
3 of 5
पत्नी बेटे और पति की मौत के बाद बदहवास परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। सोमवार को ही देर शाम तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर से उठीं मासूम सहित तीन अर्थियां देख लोग अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए। मोहल्ले में हर किसी के दिमाग में नन्हे पार्थ की छवि घूम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत का गम हर घर में देखा गया। लुधियातपुरा के मोक्षधाम में मासूम पार्थ को दफन कर दिया गया। जबकि ब्रजेंद्र व गीता को एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार किया गया। भाई रोहित ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर से गया था।
विज्ञापन
5 of 5
जब एक साथ उठीं तीन अर्थी तो हर आंख हो गई नम
- फोटो : अमर उजाला
तब तक सब कुछ ठीक था। शाम के वक्त गीता का भाई छानी निवासी राघवेंद्र भी आया था। जिसे ब्रजेंद्र ने अंदर नहीं आने दिया। अंदाजा लगाया कि शनिवार रात ही तीनों की मौतें हुईं हैं। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ जानकारी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।