फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Transplant Case: डॉ. अनुष्का ने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी, 20 को होगी सुनवाई

Sun, 18 May 2025 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 12:45 PM IST
सार

Kanpur Hair Transplant Case: हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियर की मौत के मामले में डॉ. अनुष्का ने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। जिसपर मंगलवार को सुनवाई होगी।
 

विज्ञापन
Hair Transplant Case: Dr. Anushka applied for anticipatory bail in the court through her lawyer
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के केशवपुरम में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हुई इंजीनियर विनीत की मौत के मामले में फरार डॉ. अनुष्का ने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है, जिसकी सुनवाई मंगलवार को होगी। कोर्ट ने पुलिस से कमेंट्स मांगे हैं। इधर फरार डॉक्टर की तलाश में हरियाणा, वाराणसी और झांसी गई टीम के हाथ खाली अब तक हैं।


केशवपुरम में डॉ. अनुष्का का क्लीनिक है। यहां ताला लगा और बोर्ड भी नहीं है। डॉक्टर पर आरोप है कि उनके पास दांतों के इलाज की डिग्री है, लेकिन वह हेयर ट्रांसप्लांट कर रहीं थी। पनकी पावर हाउस में सहायक अभियंता विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट भी उन्होंने किया था। 13 मार्च को उनकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद उन्होंने विनीत को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। विनीत की पत्नी जया की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने नौ मई को मुकदमा दर्ज किया था।
Hair Transplant Case: Dr. Anushka applied for anticipatory bail in the court through her lawyer
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मयंक की मौत के बाद डॉक्टर ने बदला ठिकाना
फर्रुखाबाद निवासी इंजीनियर मयंक कटियार की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 19 नवंबर को मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया, जिसकी वजह से डॉक्टर ने अपना ठिकाना बदल दिया। पहले केशवपुरम में कार के शो रूम के नीचे क्लीनिक का संचालन हो रहा था। बाद में पति सौरभ तिवारी के साथ एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के नजदीक अपार्टमेंट में बने क्लीनिक में बैठने लगीं।
Hair Transplant Case: Dr. Anushka applied for anticipatory bail in the court through her lawyer
इसी क्लिनिक पर हुआ हेयर ट्रांसप्लांट - फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट से डिलीट किया डाटा
डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने खुद को बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन बताकर सोशल मीडिया यू ट्यूब, जस्ट डायल, फेसबुक, इंस्टाग्राम में खूब प्रचार किया। यूट्यूब पर उनके वीडियो भी पड़े हुए थे, जिसमें हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर कई जानकारियां देते हुए दिखाई दे रही हैं। दो इंजीनियर की मौत होने के बाद सोशल मीडिया से प्रचार की सारी सामग्री हटा दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Transplant Case: Dr. Anushka applied for anticipatory bail in the court through her lawyer
Hair Transplant Scam - फोटो : संवाद
सर्विलांस टीम भी की गई सक्रिय
पुलिस डॉ. अनुष्का की तलाश में कई प्रदेशों की खाक छान चुकी है, लेकिन उन तक नहीं पहुंच पा रही है। अब शनिवार को इस मामले में सर्विलांस की टीम भी सक्रिय हो गई। टीम ने डॉ अनुष्का से जुड़े हुए आठ नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। डॉ. अनुष्का तिवारी के तीन नंबर उनके पति, ऑफिस के दो नंबर और दो मृतक इंजीनियरों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
Hair Transplant Case: Dr. Anushka applied for anticipatory bail in the court through her lawyer
हेयर ट्रांसप्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : adobe stock
भाई कुशाग्र को आज बुलाएगी पुलिस
रावतपुर पुलिस मृतक इंजीनियर मयंक के भाई कुशाग्र को आज थाने बुलाएगी। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा उनके पास जो भी साक्ष्य हैं उनको जांच में शामिल किया जाएगा। पोस्टमार्टम न हो पाने की वजह से मयंक की मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed