यूपी के औरैया जिले में अरमानों से भरी दुल्हन दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई, पर एक भी बराती दुल्हन के दरवाजे नहीं पहुंचा। उसने कितने ख्वाब बुने होंगे इस बारे में भी दूल्हे और उसके परिवार वालों ने रत्ती भर न सोचा। तेहराजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए इस हत्याकांड से पूरा गांव दहशत में है। लोग वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विवाद हत्या में तब्दील हो गया।
2 of 6
दुल्हन गीता अपने परिवार की महिलाओं के साथ
- फोटो : अमर उजाला
तेहराजपुर गांव में हत्या के बाद सभी बराती वहां से भाग निकले, यहां तक कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग भी वहां नहीं रुके। इससे लड़की पक्ष की शादी की पूरी की पूरी तैयारी धरी रह गई। हालांकि लोगों में चर्चा रही कि आखिर बिना बताए बराती चले क्यों गए।
3 of 6
मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल जहां दूल्हे को मारी गईं गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
वधू के पिता रामनारायण दोहरे ने बताया कि वह बरातियों के स्वागत सत्कार में लगे थे, तभी यह घटना हो गई। इससे दूल्हा और उसके परिवारीजन बिना कुछ बताए वहां से निकल भागे।
4 of 6
लड़की पक्ष के घर में मातम का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि सभी बराती भी वहां से चले गए। बाद में पुलिस के आने के घटनास्थल पर जांच-पड़ताल चलती रही। अरमानों से भरी दुल्हन गीता बरात और दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई लेकिन कोई नहीं आया।
5 of 6
मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल जहां दूल्हे को मारी गईं गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
गांव में चर्चा यह भी थी कि शराब पीने के पीछे हुए विवाद के दौरान आखिर ऐसी कौन ही बात हो गई कि विवाद हत्या में तब्दील हो गया। यह जांच का विषय है। गांव के लोगों की मानें तो एकाएक तीन फायर की आवाज उन्होंने सुनी तो उन्हें लगा कि हर्ष फायरिंग हो रही है। पर कुछ ही देर में जब हत्या की बात सामने आई तो वे सब घटनास्थल स्थल की ओर भागे।