बुधवार की रात एक प्रेमी युगल के लिए मोहब्बत की आखिरी रात बन गई। प्यार के इस अंजाम को देखकर लोग दहशत में आ गए। रेलवे ट्रैक पर जिस्म के टुकड़े और फैला पड़ा खून किसी के भी रोंगटे खड़ा कर सकता था। प्रेमी युगल के बैग से मिला श्रृंगार का सामान दोनों की बेपनाह मोहब्बत की गवाही भी दे रहा था। बैग में रखा एक छोटा सा दिल देखकर मौके पर खड़े लोगों की आंख भर आई।
दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के कानपुर की है...
2 of 5
इसी बैग से मिला सामान
- फोटो : अमर उजाला
रामादेवी पुल के नीचे बुधवार रात को प्रेमी युगल ने राजधानी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक पुरवा खागा फतेहपुर का रहने वाला था वहीं लड़की औरैया दिबियापुर की बताई जा रही है। राजधानी ट्रेन के ड्राइवर ने जीआरपी को फोन करके हादसे की जानकारी दी।
3 of 5
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पुलिस को युवक का वोटर आईडी कार्ड मिला। जिसमें युवक का नाम नागेंद्र सिंह यादव पुत्र जितेंद्र निवासी खागा लिखा है। आईडी कार्ड के मुताबिक युवक की उम्र 21 साल है।
4 of 5
बैग से मिला दिलनुमा सॉफ्ट टॉय
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि एक लेडीज पर्स भी मिला है। इसमें औरैया दिबियापुर लिखा है। इससे पुलिस का मानना है कि युवती औरैया की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल के बैग से वैष्णो देवी मंदिर में खिंचवाई गई तस्वीर भी मिली है।
5 of 5
प्रेमी युगल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इस फोटो में तारीख आठ जून लिखी है। बैग से श्रृंगार का सामान भी मिला है। इससे पुलिस मान रही है कि दोनों ने वहीं पर शादी की इसके बाद दर्शन किए। शव की शिनाख्त के लिए चकेरी पुलिस ने फतेहपुर पुलिस से संपर्क किया।