{"_id":"5b87b53b42c792464b1c5cfa","slug":"governor-ram-naik-made-a-big-announcement-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब खोजे जाएंगे अटलजी के शैक्षिक दस्तावेज, यहां राज्यपाल राम नाईक ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खोजे जाएंगे अटलजी के शैक्षिक दस्तावेज, यहां राज्यपाल राम नाईक ने किया बड़ा एलान
Thu, 30 Aug 2018 03:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:46 PM IST
सार
- पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, कहा- कानपुर से अटल जी का रिश्ता था बेहद खास
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, कहा- कानपुर से अटल जी का रिश्ता था बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शैक्षिक दस्तावेज खोजने के लिए राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी एलान कर दिया है। राज्यपाल ने कहा कि समाचार पत्र के जरिये उनके संज्ञान में यह बात आई है। कहा कि वैसे तो उन्हें किसी डिग्री का मोह नहीं था लेकिन उनके दस्तावेज मिलना जरूरी है। इसके लिए वह आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता करेंगे। बताते चलें कि अमर उजाला ने अटल जी के दस्तावेज गायब होने का खुलासा किया था।
2 of 4
राज्यपाल रामनाईक
- फोटो : डेमो
राज्यपाल ने बुधवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अटल जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। अटल जी का कानपुर से बेहद खास रिश्ता था। युवा अवस्था में उन्होंने यहीं के कॉलेज और गलियों से राष्ट्रवाद व राष्ट्रभक्ति सीखी थी। राजनीति का पाठ भी कानपुर ने ही उन्हें पढ़ाया।
3 of 4
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा कि शुरू में जब जनसंघ को उम्मीदवार नहीं मिलते थे तब अटल जी एक साथ तीन-तीन जगहों से चुनाव लड़ते थे। चुनाव हारा भी लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी और बाद में वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। परमाणु परीक्षण करवाकर उन्होंने देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। वाजपेयी जी ने ही देश में जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा दिया ताकि देश प्रगति की राह पर बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राज्यपाल राम नाईक
आजम-अमर विवाद पर बचते रहे
राम नाईक पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और अमर सिंह के विवाद पर किसी तरह का बयान देने से बचते रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमर सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने मुझसे मुलाकात के लिए समय मांगा था। मैंने उन्हें बुलाया है। उनकी बातें सुनने के बाद देखूंगा कि आगे क्या करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।