फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर की समस्या के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार: रामगोपाल यादव

Mon, 20 Nov 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Government should take strict action against those who speak against Kashmir and the country
श्री सिद्धविनायक सेलीब्रेशन गार्डन में बातचीत करते सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला के पीओके पर दिए बयान का विरोध जताते हुए कहा कि कश्मीर और पीओके हमारा था और हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार हैं।
Government should take strict action against those who speak against Kashmir and the country
राम गोपाल यादव
अभी पीओके पर भले ही कब्जा पाकिस्तान का हो लेकिन जब हम मजबूत होंगे तो उस पर हमारा कब्जा होगा। कश्मीर और देश के खिलाफ बोलने वालों पर केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि देश के तत्कालीन  नेतृत्व की लापरवाही के कारण ही आज कश्मीर मुद्दा सयुक्त राष्ट्र संघ में है।
Government should take strict action against those who speak against Kashmir and the country
राम गोपाल यादव
जिसको लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। वह रविवार को इटावा के कन्हैया नगर देसरमऊ स्थित श्री सिद्धविनायक सेलीब्रेशन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। 
पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला कि पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government should take strict action against those who speak against Kashmir and the country
राम गोपाल यादव
अभी पूरी भाजपा और केंद्र सरकार चुनाव में लगी है। जिस दिन चुनाव हो जाएंगे वैसे ही सात आठ दिन के लिए सत्र बुला लेंगे। गुजरात का व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी से परेशान है।  इसलिए इस बार बीजेपी की हार निश्चित है। इसलिए केंद्र के अधिकाधिक मंत्री इस समय गुजरात में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।  
विज्ञापन
Government should take strict action against those who speak against Kashmir and the country
राम गोपाल यादव
जिस किसी मंत्री को फोन करो तो वो यही बताता है कि ड्यूटी लगी हुई है गुजरात में। जिससे यह बात साफ होती हुई दिख रही है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है । यूपी में निकाय चुनाव में सीएम और मंत्रियों के प्रचार किये जाने पर कहा कि नरेंद्र मोदी से भाजपा के सभी नेता और मंत्री डरे हुए हैं।  इसलिए देश और प्रदेश के सभी नेता और मंत्री प्रदेश के चुनाव में प्रचार प्रसार में जुटे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed