{"_id":"5a11525d4f1c1b97678bc8b4","slug":"rajpal-yadav-s-daughter-will-get-married-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos राजपाल यादव की बेटी लेगी आज सात फेरे, खाने में लगेगा मुंबई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos राजपाल यादव की बेटी लेगी आज सात फेरे, खाने में लगेगा मुंबई का तड़का
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव की बेटी ज्योति को ब्याहने के लिए भरथना के कुशगवां अहीरान गांव के संदीप यादव रविवार को बारात लेकर जाएंगे।
डेमो पिक
कुशगवां अहीरान गांव निवासी किसान हाकिम सिंह के पुत्र संदीप यादव आगरा में सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उनका विवाह अभिनेता राजपाल यादव की पुत्री ज्योति उर्फ मौनी से तय हुआ।
फिल्मी सितारे की पुत्री का भरथना के एक गांव में संबंध होने का कारण संदीप के चचेरे भाई डॉ. योगेश यादव से राजपाल की दोस्ती होना है। कई वर्ष पूर्व जब इटावा में पं. देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का पार्थिव शिवलिंग बनाने का कार्यक्रम हुआ था, तब राजपाल कई दिन तक यहां रहे थे।
तभी संदीप के भाई से उनकी दोस्ती होने के कारण राजपाल का संदीप के घर आना जाना रहा। उनका संदीप के घर से नाता और गहरा हुआ। समय बीतने के साथ ही राजपाल ने संदीप को अपनी पुत्री ज्योति के लिए पसंद किया और शादी तय हुई।

संदीप व ज्योति 19 नवंबर को परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगे। शनिवार को संदीप की बहनें सरला यादव, शैलेंद्र व सरिता यादव ने तेल की रस्में निभाई।
वह अपने पतियों के साथ शादी में सम्मिलित होने आई हैं। शादी की व्यवस्थाएं संदीप के भाई राजेश यादव, निशांत यादव व मुकेश यादव संभाले हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को 175-200 के करीब बाराती शाहजहांपुर जाएंगे। इसके लिए करीब 50-60 गाड़ियों की व्यवस्था की गई हैं।

संदीप ने बताया कि ज्योति के लिए लहंगा मुंबई के डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है।
इसके अलावा शादी के अन्य सामान की शॉपिंग आगरा से की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ससुराल में पिछले चार दिन से सजावट का कार्य चल रहा है। मुंबई से आए हलवाई भी जुटे हुए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल की बेटी की शादी हो और उसमें फिल्मी व टीवी कलाकार न हों। इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। ग्रामीणों का मानना है कि इस शादी में बड़ी संख्या में फिल्मी व टीवी कलाकार आएंगे।
कलाकारों को करीब से देखने के लिए ग्रामीण उत्साहित हैं। इसी उत्सुकतावश ग्रामीणों में बारात जाने को लेकर खासा उत्साह है।
संदीप के अनुसार आशुतोष राणा सहित कई छोटे बड़े कलाकारों के शादी में आने की जानकारी मिली है। उनके अनुसार टीवी कलाकार अधिक होंगे।