फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खु्शखबरी: कोरोना के केस कम होने का दिखा असर, हैलट इमरजेंसी में सन्नाटा, वार्डों में मरीजों की भीड़

Sat, 08 May 2021 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Good News: impact of reduced corona cases, silence in hailet hospital Emergency
हैलट इमरजेंसी में खाली पड़े बेड - फोटो : amar ujala
कोरोना के केस कम होने के साथ ही हैलट में आने वाले मरीजों की संख्या में भारी कम देखी जा रही है। कुछ दिन पहले तक हैलट इमरजेंसी में एक भी बेड नहीं खाली था। शनिवार को वहां पर सन्नाटा पसरा रहा।
Good News: impact of reduced corona cases, silence in hailet hospital Emergency
हैलट इमरजेंसी में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
दोपहर 12 से दो बजे तक कानपुर देहात से केवल एक मरीज आया। एक्सरे और खून की जांच समेत कई काउंटर खाली पड़े रहे। इसे लॉकडाउन का असर कहें या दूसरी लहर का थोड़ा कमजोर होना। हैलट में मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। हालांकि कोरोना वार्ड अब भी लगभग भरे हैं। कुछ दिनों से यहां भी मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

 
Good News: impact of reduced corona cases, silence in hailet hospital Emergency
हैलट इमरजेंसी में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
वार्डों में स्वीपर वसूल रहे रकम
कोरोना वार्डों में भर्ती मरीजों को एक और समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदारों के जाने की मनाही के कारण बुजुर्ग मरीजों को प्रसाधन जाने में परेशानी हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Good News: impact of reduced corona cases, silence in hailet hospital Emergency
हैलट के वार्डों में है मरीजों की भीड़ - फोटो : amar ujala
दरअसल, ऑक्सीजन हटाते ही मरीजों का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम हो जाता है। वार्ड के टॉयलेट काफी दूर हैं, ऐसे में मरीजों की सांसें फूल जाती हैं। इसका फायदा स्वीपर उठा रहे हैं। मरीजों को राहत देने के लिए वह 12 घंटे के 600 रुपये वसूल रहे हैं।

 
विज्ञापन
Good News: impact of reduced corona cases, silence in hailet hospital Emergency
कोरोना के लिए गए सैंपल - फोटो : amar ujala
मरीजों को खाना बांटा
गणपति रोड करियर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शनिवार को हैलट परिसर में लंच पैकेट का वितरण किया गया। इस मौके पर शीलू, धर्मेंद्र और राजेश आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed