{"_id":"5e10b6298ebc3e879a409f06","slug":"girl-reached-the-lover-s-house-created-a-ruckus-said-i-will-marry-only-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची युवती ने काटा हंगामा, बोली शादी करूंगी तो सिर्फ इस से, तभी पटरी पर लेट गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची युवती ने काटा हंगामा, बोली शादी करूंगी तो सिर्फ इस से, तभी पटरी पर लेट गया युवक
Sat, 04 Jan 2020 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रेमी को पकड़ थाने ले आई
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में एक युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी के यहां पहुंच गई। शनिवार सुबह उसके माता-पिता समेत अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। युवती को दबोच लिया और पीटने लगे। जब परिजन पीटते हुए उसे गली में ले आए, तो प्रेमी घर से भागकर ट्रेन की पटरी पर लेट गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस युवक को थाने ले गई। कुछ देर में युवती और उसके परिजन भी थाने पहुंच गए।
थाने में घंटों चला हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
घंटों चले मानमनौव्वल के बाद युवती के परिजन बैरंग लौट गए। कर्मचारी नेता थाने में डटे रहे। युवती प्रेमी के साथ ही विवाह करने की जिद पर अड़ी है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी युवक के घर कानपुर देहात के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार को पहुंच गई। शनिवार सुबह 10 बजे उसके माता-पिता व परिजन भा वहां जा पहुंचे।
थाने में चलती रही पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवती को समझाया, मगर वह नहीं मानी। इस पर युवती को पीटने लगे। जब वह उसे पीटते हुए खींचकर गली में ले आए, तो प्रेमी घर से निकल गया। पता चला कि वह ट्रेन की पटरी पर लेटा है। सूचना पर यूपी-112 पहुंची और युवक को लेकर थाने पहुंच गई। कुछ ही देर में युवती और उसके परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग थाने में जमा हो गए। युवती के परिजनों का थाने में घंटों युवक व उसके परिजनों से विवाद होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में मौजूद प्रेमी प्रेमिका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के लाख समझाने पर भी युवती नहीं मानी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जेपी यादव के सामने भी मामला पहुंचा, मगर युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता हरिओम वाल्मीकि समेत अन्य लोग भी थाने में डटे रहे। परिजनों के जाने के बाद युवती ने थानाध्यक्ष को बताया कि यदि वह परिजनों के साथ चली गई, तो वह उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
घंटों थाने में चला हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी बोला कि यदि युवती को कुछ हुआ, तो वह भी अपना जीवन समाप्त कर देगा। प्रेमी युगल थाने से चले आए। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पिता से उन्होंने बात की, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। युवती हर हाल में प्रेमी संग रहना चाहती है। लिहाजा उसी के साथ भेज दिया गया। अब वह शादी करेंगे।