फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगबाजी के साथ 'जींस वाली' ने दुकानदार से मांगा पान, फिर तमंचा लहराकर दिखाई दबंगई

Tue, 27 Feb 2018 02:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 02:39 PM IST
सार

 

विज्ञापन
girl arrested with gun in kanpur
गिरफ्तार युवती
दबंगई गांठने को लड़कों के तमंचे खोंस कर घूमना आम बात है लेकिन अगर कोई लड़की तमंचा खोंसकर घूमे और दबंगई दिखाए तो बड़ी बात है। ऐसा ही एक मामला कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस ने तमंचे वाली एक महिला को पकड़ा और रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। 

 
girl arrested with gun in kanpur
गिरफ्तार युवती
सोमवार दोपहर नशे में धुत जींस-टीशर्ट पहने एक स्मार्ट युवती स्कूटी से रत्तूपुरवा चौराहे पर पहुंची। कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद युवती ने शर्ट अपनी जींस में खोंसी तो कमर में लगा तमंचा दिखने लगा। इस बात से बेखबर युवती पान की दुकान पर पहुंची और रंगबाजी से दुकानदार से पान की मांग की।
 
girl arrested with gun in kanpur
डेमो पिक
पान खाने के बाद कमर में खुंसे तमंचे का प्रदर्शन करते हुए यहां-वहां टहलने लगी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो यूपी-100 के सिपाही आ गए। सिपाहियों ने पूछताछ की तो महिला उलझ गई। हाथापाई की। महिला सिपाहियों को बुलाकर तमंचा कब्जे लेने के बाद उसे थाने ले आया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl arrested with gun in kanpur
डेमो पिक
थाने में युवती ने झांसा दिया और बोली, तमंचा हमसे बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने सोनू नाम के युवक की स्कूटी से तमंचा बरामद किया और उस पर झूठा आरोप मढ़ रही है। थाना प्रभारी अजय सेठ का कहना है कि युवती रत्तूपुरवा की रहने वाली है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई। कोर्ट ने जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed