फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangster Pappu Smart: हत्या समेत गंभीर धाराओं के 18 केस, राजा ययाति के किले पर भी था कब्जा, जानिए कौन है पप्पू स्मार्ट

Sun, 22 May 2022 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 May 2022 09:50 AM IST
सार

बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर मो. आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट के घर के बगल में बनीं सभी अवैध दुकानों पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। उस पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के कुल 17 केस  दर्ज हैं और एनएसए भी लगा है। आज हम आपको पप्पू स्मार्ट के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे उसने इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
Gangster Pappu Smart, 18 cases of serious sections including murder, Raja Yayati's fort was also occupied
अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर नगर निगम ने जिला प्रशासन के साथ मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि पप्पू स्मार्ट के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं और वह पेशेवर अपराधी है। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले पप्पू स्मार्ट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। इसके बाद उनके अवैध साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला है। 



इस कार्रवाई के तहत पप्पू स्मार्ट के घर के बगल में बनीं सभी अवैध दुकानों को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके पहले ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। वहीं, किसी बवाल की आशंका के चलते भारी पुलिस बल, पीएसी व आरआरएफ के जवान भी मौजूद रहे।

अपराध की राह पर चलकर बनाई अकूत संपत्ति
गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट बड़ा भूमाफिया है। एक समय में उसने राजा ययाति के किले पर भी अपना कब्जा जमा लिया था। करीब चार साल पहले पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर किला खाली कराया। पप्पू के पिता मोची थे, लेकिन उसने अपराध के जरिये अकूत संपत्ति बनाई थी। 

Gangster Pappu Smart, 18 cases of serious sections including murder, Raja Yayati's fort was also occupied
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर, एनएसए की हो चुकी है कार्रवाई
पप्पू स्मार्ट वर्तमान में बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है। उस पर गैंगस्टर, एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन के साथ पुलिस ने भी उसकी अवैध संपत्तियां चिन्हित की हैं। जिन पर बुलडोजर चला है। पप्पू स्मार्ट मामूली परिवार से है। मगर वह कुछ अपराधियों की संगत में आने के बाद उसी में रमता चला गया। राजनीतिक संरक्षण व आपराधिक प्रवृत्ति के जरिये उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई। 

Gangster Pappu Smart, 18 cases of serious sections including murder, Raja Yayati's fort was also occupied
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उसके भाई भी अपराध में शामिल हो गए
कानपुर के मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट के खिलाफ पहला केस 21 साल पहले कोहना थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा। वर्तमान में उस पर 17 केस दर्ज हैं। यही नहीं, उसके भाई भी अपराध में शामिल होते गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Pappu Smart, 18 cases of serious sections including murder, Raja Yayati's fort was also occupied
संरक्षित राजा ययाति का किला - फोटो : अमर उजाला

राजा ययाति के किले पर भी कर रखा था कब्जा
सूत्रों के मुताबिक पप्पू स्मार्ट का हरजिंदर नगर चौराहे पर एक मकान है, जो कि बिना नक्शे के बनाया गया है और आवासीय होने के बावजूद उसे व्यवसायिक कार्यों में प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा पप्पू स्मार्ट व उसके परिवार के लोगों ने जाजमऊ स्थित राजा ययाति के किले पर भी कब्जा कर रखा है।  इस मामले में तत्कालीन आईजी आलोक सिंह ने सख्त कार्रवाई की। किले का बड़ा हिस्सा अभी भी उसके कब्जे में ही है।

विज्ञापन
Gangster Pappu Smart, 18 cases of serious sections including murder, Raja Yayati's fort was also occupied
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्याकांड में था मास्टरमाइंड
चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता और हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर को गोलियों से भून दिया गया था। पप्पू स्मार्ट इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पप्पू स्मार्ट, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा था। इनमें से तौसीफ उर्फ काकू की जेल में मौत हो चुकी है और कई आरोपी जमानत पर बाहर हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी पप्पू स्मार्ट और महफूज अख्तर अभी जेल में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed