{"_id":"6289a77a47039670de2d72cd","slug":"president-and-prime-minister-s-arrival-german-hangar-pandal-is-being-prepared-teams-arrived-for-security-arrangements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां: बन रहा है जर्मन हैंगर पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंचीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां: बन रहा है जर्मन हैंगर पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंचीं टीमें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 May 2022 08:33 AM IST
सार
कानपुर देहात के अपने पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को पहुंच रहे हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। ऐसे में अतिथियों के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
1 of 5
परौंख में राष्ट्रपति के लिए तैयार होता जर्मन हैंगर पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पैतृक गांव परौंख आएंगे। माननीयों, परिजनों, गांव के लोगों व मित्रों से मुलाकात के साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल बनाया जा रहा है। एल्युमिनियम के इस पंडाल पर आंधी व बारिश का भी असर नहीं होता है।
परौंख में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बदलते मौसम व सुरक्षा की दृष्टि से यहां एल्युमिनियम के मजबूत पिलर के आधार पर खड़ा होने वाला जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है। आंधी, तूफान व बारिश में भी इस पंडाल पर कोई असर नहीं होगा और बिना व्यवधान के कार्यक्रम चलता रहेगा। यहां पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करने के साथ उनसे मुलाकात करेंगे।
इसलिए खास है जर्मन हैंगर पंडाल
जर्मन हैंगर तकनीक से बनने वाले पंडाल की डिजाइन अंग्रेजों के जमाने में बनने वाली इमारतों से मिलती-जुलती है। अंग्रेजी के हाफ-ए के आकार में बनने वाले इस टेंट में वेंटिलेशन का खास ख्याल रखा जाता है। जमीन पर पिलर खड़ा करने के लिए एल्युमिनियम का आधार बनता है। इसे नट-बोल्ट के सहारे कसा जाता है। इस पर एल्युमिनियम की ही बीम लगाई जाती है।
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस मुख्यालय भेजा 767 लाख रुपये का इस्टीमेट
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आठ हेलीपैड, पंडाल (जर्मन हैंगर सहित), मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विभिन्न स्थानों पर बैरियर समेत अन्य कार्य के लिए करीब 767.50 लाख रुपये का प्रारंभिक इस्टीमेट तैयार किया गया है। शासन के संयुक्त सचिव महेंद्र प्रसाद भारती ने इसे अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ को भेजा है।
3 of 5
हेलीपैड के लिए भूमि चिह्नित करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चिह्नित
पीडब्लूडी के जेई भारत विजय बहादुर ने शनिवार को राजस्व निरीक्षक बसंत लाल, लेखपाल सर्वेश कुमार पाल, नितिन तिवारी, देवप्रताप सहित राजस्व टीम के साथ आठ हैलीपैड के लिए भूमि चिह्नित की। इसके बाद हैलीपैड बनाने का काम शुरू किया गया। जेई ने बताया कि आठ हेलीपैड जल्द तैयार कर लिए जाएंगे। वहीं जनसभा के लिए पंडाल लगने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंचे जैमर वाहन
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा टीमों ने ली जानकारी
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर शनिवार को लखनऊ से जैमर वाहन सहित अन्य सुरक्षा टीमें परौंख गांव पहुंची। उन्होंने सीओ विजयेंद्र द्विवेदी से पंडाल, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
5 of 5
तैयारियों का जायजा लेते आईजी
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने परौंख गांव का जायजा लिया
आईजी कानपुर प्रशांत कुमार शनिवार को राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से सुरक्षा को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में पूछा। जहां भी खामी नजर आई, उसे दूर करने के निर्देश दिए। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, एसपी, एएसपी समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।