फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दरिंदगी’ से सहमी धर्मनगरी: नाव पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बारी-बारी से लूटते रहे अस्मत, जानें पूरा मामला

Sun, 07 May 2023 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of teenager on boat in Chitrakoot, kept robbing Asmat in turn,  fear among pilgrims
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी स्थानीय नाव चलाने वाले युवक हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को भी दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।



घटना जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी।

देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

Gang rape of teenager on boat in Chitrakoot, kept robbing Asmat in turn,  fear among pilgrims
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

रातभर पांचों करते रहे हैवानियत
उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

Gang rape of teenager on boat in Chitrakoot, kept robbing Asmat in turn,  fear among pilgrims
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट हुई दर्ज
तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आई और चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को दबोच लिया गया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gang rape of teenager on boat in Chitrakoot, kept robbing Asmat in turn,  fear among pilgrims
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय
बता दें कि धर्मनगरी के प्रमुख स्थल मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट के भरतघाट पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने झकझोर दिया है। यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित घाटों पर 100 से ज्यादा नावें रहती हैं, जो तीर्थयात्रियों को नदी की सैर कराती हैं। इस घटना से तीर्थयात्री भी भयभीत हैं।

विज्ञापन
Gang rape of teenager on boat in Chitrakoot, kept robbing Asmat in turn,  fear among pilgrims
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की कर रही है जांच
इस घटना के बाद सूर्यास्त होते ही पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की जांच कर रही है। हर दिन इन स्थानों पर हजारों तीर्थयात्री मंदाकिनी में स्नान और पूजन के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह नाव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय रहा। कानपुर की गीता द्विवेदी ने बताया कि वह बेटी और पति के साथ दर्शन करने आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed