कानपुर में बर्थडे पार्टी में नशेबाजी में हुए विवाद में दोस्तों ने ही रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान शेख (44) उर्फ नेताजी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। बुधवार तड़के खून से लथपथ उनका शव घर के पास पड़ा मिला। हत्या में चार दोस्त शामिल हैं।
इनमें एक आरोपी पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर फैसल का भाई अफ्फान कुरैशी है। पुलिस ने चारों पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलबाजार निवासी मो. सुलेमान ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते हैं।
2 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
उनके पांच बेटों में तीसरे नंबर का बेटा इमरान शेख रेलबाजार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष होने के साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता संगठन में महामंत्री भी थे। इमरान के बड़े भाई इरफान ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे इमरान दोस्त अफ्फान कुरैशी, खपरामोहाल निवासी शोएब उर्फ सिजारो, अंश व शुभम के साथ जाजमऊ में एक दोस्त की बेटी की बर्थ डे पार्टी में गए थे। सभी अफ्फान की लाल रंग की कार से गए थे।
3 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार वहीं इमरान का शोएब और उसके साथियों से नशेबाजी के दौरान विवाद हो गया। उस वक्त लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद इमरान उन्हीं दोस्तों के साथ घर आया। यहां इमरान की चारों से दोबारा बहस हो गई। तभी चारों ने ईंट से इमरान के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी और शव छोड़कर भाग निकले।
4 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एक आरोपी शोएब उर्फ सिजारो को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों और कार की तलाश की जा रही है। एडीसीपी लखन यादव व फॉरेंसिक ने घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
नशेबाजी में हुए विवाद के बाद हत्या की गई है। एक नामजद समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। -लखन यादव, एडिशनल डीसीपी, पूर्वी
5 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पहले लगाया स्टेटस फिर आई मौत की खबर
दोस्त की बेटी की बर्थडे पार्टी में गए इमरान ने रात को ही अपने फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप के स्टेटस पर तस्वीरें अपलोड की थीं। यह देख परिजनों को सबकुछ ठीक ही लगा रहा था। वहीं, कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत की खबर से पूरा परिवार सकते में है।