फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी डिग्री का क्या फायदा: सुसाइड से पहले जला दीं डिग्रियां, लिखा- अब और जीना नहीं चाहता; अखिलेश ने कही ये बात

Sat, 24 Feb 2024 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Feb 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by writing suicide note in Kannauj writes- What is the use of such a degree
Student suicide - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में छात्र की आत्महत्या के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये एक बेहद दुखद खबर है कि बेरोजगारी की त्रासदी से निराश होकर कन्नौज में एक युवा बृजेश पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी और और ऐसा करने से पहले उसने अपनी सारी डिग्रियां जला डाली।


जीवन देना कोई समाधान नहीं होता, संघर्ष ही समाधान का रास्ता निकालता है। भाजपा सरकार में नौकरी की उम्मीद बेमानी है। जो भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए हर हथकंडा अपनाती है, वो नौकरी देने के नाम पर क्यों मुकर जाती है।

 
Student commits suicide by writing suicide note in Kannauj writes- What is the use of such a degree
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
दरअसल, कन्नौज के रहने वाले छात्र ब्रजेश ने सुसाइड नोट लिखने के बाद अपने सारे शैक्षिक प्रमाण पत्र जला दिए। इसके बाद कमरे में बहन के दुपट्टे को फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह मां ने चाय पीने के लिए आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह कमरे में गई। सामने बेटे को फंदे पर लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। 

 
Student commits suicide by writing suicide note in Kannauj writes- What is the use of such a degree
Student suicide - फोटो : अमर उजाला
शोर मचाते हुए बेहोश हो गई। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़पुर्वा सहजापुर निवासी ब्रजेश पाल (25) बीएससी कर चुका था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student commits suicide by writing suicide note in Kannauj writes- What is the use of such a degree
Student suicide - फोटो : अमर उजाला
ब्रजेश के परिवार में पिता लक्ष्मण पाल, मां गुड्डी देवी और दो बहनें हैं। एक बहन संगीता की शादी होनी है। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि क्या फायदा ऐसी डिग्री का, जो एक नौकरी न दिला सकी। हमारी आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई। इसलिए हमारा मन भर गया है। 

 
विज्ञापन
Student commits suicide by writing suicide note in Kannauj writes- What is the use of such a degree
Student suicide - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा लीक होने की खबर से था परेशान
पिता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मां ने बताया कि ब्रजेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी, लेकिन परीक्षा लीक होने की खबर से वह परेशान था। गुरुवार रात को बेटे ने साथ में खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed