कानपुर में रेलबाजार अपने घर के पास पहुंचते ही इमरान ने मुझे कार से घसीटकर बाहर निकाला और थप्पड़ मारे। यह देख कार से उतरे मेरे साथियों ने इमरान को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। मैंने बौखलाहट में पास पड़ी एक ईंट से इमरान की छाती पर बैठ उसका सिर कूंच दिया...। बुधवार तड़के नशेबाजी में दोस्त की हत्या करने के गिरफ्तार आरोपी खपरामोहाल निवासी मो. शोएब उर्फ सिजारो ने पुलिस की पूछताछ में पूरी वारदात बताई। वहीं, पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी खपरामोहाल निवासी शुभम जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दो हत्यारोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं।
2 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रेलबाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले इमरान शेख बीते मंगलवार की रात अपने दोस्तों पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर फैसल के भाई मो. अफ्फान, पेशे से वेटर मो. शोएब उर्फ सिजारो, अंश सोनकर व ई-रिक्शा चालक शुभम जायसवाल के साथ जाजमऊ में एक बर्थडे पार्टी में गए थे। बुधवार तड़के चारों ने इमरान की उनके घर के पास बाथम रोड पर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी मो. शोएब के बाद शुभम को टाटमिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
3 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
ये है घटना
कानपुर में बर्थडे पार्टी में नशेबाजी में हुए विवाद में दोस्तों ने ही रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान शेख (44) उर्फ नेताजी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। बुधवार तड़के खून से लथपथ उनका शव घर के पास पड़ा मिला था।
4 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रातभर कार से घूमकर सभी ने पी थी शराब
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने रेलबाजार थाने में वारदात का खुलासा किया। बताया कि सभी ने रातभर चकेरी, घंटाघर, रेलबाजार, एक्सप्रेस रोड आदि स्थानों पर कार से घूमते हुए शराब पी। फजलगंज के पास ढाबा में खाना खाया। नशा कम होने पर सभी ने नाइट्रावेट की गोली खाई। शोएब ने पुलिस को बताया कि नशेबाजी के दौरान इमरान से कई बार गालीगलौज हुई थी। डीसीपी के अनुसार दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
5 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला कमेटी का अध्यक्ष नहीं, सौहार्द कमेटी का सदस्य था इमरान
इमरान शेख रेलबाजार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष नहीं, बल्कि रथयात्रा व शोभायात्रा सौहार्द कमेटी का सदस्य था। परिजनों से बातचीत के आधार पर भूलवश अध्यक्ष प्रकाशित हो गया था। वहीं, रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि रेलबाजार मिलीजुली आबादी का क्षेत्र है। सौहार्द कमेटी का सदस्य इमरान रामलीला आयोजन में समर्पित भाव से सेवा करते थे।