कानपुर के जाजमऊ में 21 वर्षीय अरबाज की हत्या उसके दोस्त समीर ने महिला मित्र से बदसलूकी करने की खुन्नस में की थी। इसमें महिला मित्र के भाई शोएब ने भी साथ दिया था। शोएब की अरबाज से पुरानी रंजिश थी जिसको समीर ने फिर से हवा दे दी थी।
दोनों ने प्लानिंग कर अरबाज को मौत के घाट उतार दिया। समीर में इस कदर गुस्सा भरा हुआ था कि उसने भी हत्या के बाद शव के साथ सेल्फी ली थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।
2 of 12
मौके पर पुलिस और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाजमऊ के बाजपेईनगर ऊंचा टीला निवासी टेनरीकर्मी रियाज का बड़ा बेटा अरबाज लोडर चलाता था। उसका कुछ दिन पहले ही गंगा पुल से छलांग लगाने का वीडियो वायरल हुआ था।
3 of 12
अरबाज का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से 100 मीटर दूर मिली लाश
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा था। रविवार को ही वह जेल से बाहर आया था। सोमवार की सुबह छह बजे अरबाज का शव घर से करीब 100 मीटर दूर गंगा किनारे मिला था। रियाज ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
4 of 12
मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में मोहल्ले के समीर और शोएब का नाम सामने आया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ में वारदात का राजफाश हो गया। डीसीपी पूर्व सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में अरबाज के परिवार ने शोएब पर मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
5 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरबाज और शोएब में रहती थी खुन्नस
इससे अरबाज और शोएब में खुन्नस रहती थी। शोएब की बहन समीर की मित्र थी लेकिन शोएब को इसकी जानकारी नहीं थी जबकि अरबाज इस बात को जानता था। उसने समीर की महिला मित्र को ब्लैकमेल और उससे बदसलूकी करना शुरू कर दिया।