फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder: सांस की नली काटा…गर्दन पर पांच-छह चोटों के निशान, मां ने कहा था- मत जाओ अरबाज, छह पर रिपोर्ट

Wed, 23 Jul 2025 06:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Jul 2025 06:04 AM IST
सार

Kanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सांस की नली कटने की वजह से होने की पुष्टि हुई। गले को धारदार हथियार से रेता गया है। वहीं, गर्दन पर पांच से छह चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने तहरीर पर क्षेत्र के अरमान, समीर, मुख्तार, शोएब समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Windpipe cut five injury marks on neck mother had said dont go Arbaaz
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखती मां व अन्य - फोटो : amar ujala

कानपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए जाजमऊ क्षेत्र के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह घर से 100 मीटर की दूर गंगा किनारे मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

Kanpur Murder Windpipe cut five injury marks on neck mother had said dont go Arbaaz
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

कुछ दिन पहले युवक का 60 फीट ऊंचे गंगा पुल से नदी में छलांग लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था, रविवार को वह बाहर आया था। जाजमऊ के बाजपेई नगर ऊंचा टीला निवासी अरबाज खान (21) लोडर चलाता था। परिवार में दो छोटे भाई और तीन बहने हैं। छोटे भाई सलमान ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे अरबाज घर आया और खाना खाकर छत पर बैठा था।

Kanpur Murder Windpipe cut five injury marks on neck mother had said dont go Arbaaz
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

100 मीटर दूर गंगा किनारे मिला शव
उसके मोबाइल फोन पर कई कॉल आ रही थीं। रात करीब 12:30 बजे वह फोन पर बात करने के बाद घर से निकला था। रात दो बजे तक घर नहीं आने पर पिता ने उसकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार की सुबह छह बजे घर से करीब 100 मीटर दूर गंगा किनारे अरबाज का शव देख परिजनों को सूचना दी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय भी मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Windpipe cut five injury marks on neck mother had said dont go Arbaaz
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

गर्दन पर पांच से छह चोटों के निशान
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सांस की नली कटने की वजह से होने की पुष्टि हुई। गले को धारदार हथियार से रेता गया है। वहीं, गर्दन पर पांच से छह चोटों के निशान भी मिले हैं। एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि रियाज की तहरीर पर क्षेत्र के अरमान, समीर, मुख्तार, शोएब समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Windpipe cut five injury marks on neck mother had said dont go Arbaaz
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

मां ने कहा था मत जाओ अरबाज
बेटे का शव देखकर मां मेहनाज खातून के आंसू नहीं रुक रहे थे। उन्होंने बताया कि मैंने अरबाज को रात में जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। भाई सोहेल व सलमान, बहन खुशबू, खुशी और आलिया भी गमगीन थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed