फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wi-Fi से लैस हो रहे देश के गांव, BSNL ने शुरू किया कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम

Sat, 27 Jan 2018 06:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Free WiFi access to the villages
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा

गांव-देहात में रह रहे लोगों को अब किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। घर बैठकर मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ग्रामीण अपडेट ले सकेंगे। इसके लिए यूपी के हमीरपुर जिले में बीएसएनएल ने काम भी शुरू कर दिया है। चिंहित 330 गांवों में एनओएफएम (नेशनल ऑप्टिकल फाइवर नेटवर्क) के तहत वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।


 

सभी गांव डिजिटल किए जा रहे

Free WiFi access to the villages
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब सभी गांव डिजिटल किए जा रहे हैं। इससे कि ग्रामीणों को भारत सरकार की सुविधाएं गांव में ही आसानी से मिल सकें। सीएससी के जरिए गांव में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल पीएम दिशा के तहत कंप्यूटर शिक्षा जैसी बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं। ग्राम पंचायत में वाईफाई चौपाल लगेगी, जिससे सभी गांववासियों को
फास्ट इंटरनेट व कॉलिंग की सुविधा मिल सके। यह डिजिटल वाईफाई कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए लगाए जा रहे हैं।
 

बीएसएनएल का काम कनेक्टिविटी पहुंचाना

Free WiFi access to the villages
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
बीएसएनएल के प्लानिंग अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि  बीएसएन का काम ऑप्टिकल केबल डालकर गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इसके बाद बीबीएनएल (भारत ब्राडबैंड निगम लिमिटेड) उपक्रम लगाकर कनेक्शन देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य को तेज गति से किया जा रहा

Free WiFi access to the villages
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
हमीरपुर जिले के सभी गांवों में इस कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों से आवेदन आ रहे हैं। अभी 20 ग्राम पंचायतों से आवेदन आए हैं। पंचायत भवनों बीएसएनएल ने डिवाइस लगा दी है। बताया कि भारत सरकार गांव को डिजिटल बनाने के लिए जुटी है। वाईफाई चौपाल का महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। गांव में लोगों को कम दामों में इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। अमित सिंह, जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेंटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed