फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब कांडः भाई को उठाए जाने पर भड़की पूर्व दस्यु सुंदरी, कहा-पुलिस हथियार उठाने के लिए मजबूर कर रही

Wed, 23 May 2018 06:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Former dacoit Seema Parihar said police force to raise arms
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर और कानपुर देहात जहरीली शराब से हुए मौतो के बाद सख्त हुई प्रदेश सरकार के कड़े निर्देशो का पालन कर रही पुलिस अब कोई लापरवाही करने के मूंड मे नही दिख रही है। जहरीली शराब कांड से जुड़े अपराधियो की लिस्ट मे पूर्व दस्यु सुंदरी और बिग बास शो मे प्रतिभागी रह चुकी सीमा परिहार के भाई रामवीर परिहार का भी नाम चर्चा मे आ गया है।

 
Former dacoit Seema Parihar said police force to raise arms
सीमा परिहार - फोटो : अमर उजाला
जिसके तहत पुलिस ने औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर मे रह रही दस्यु सीमा परिहार के भाई रामवीर परिहार को गिरफ्तार कर ले गयी है। देर रात हुई दबिश मे अभी ये क्लीयर नही हो सका है कि पुलिस कानपुर नगर की थी या कानपुर देहात की, लेकिन सीमा परिहार की माने तो दे रात गाड़ी भर सादी वर्दी मे आये लोग खुद को एसटीएफ का बता रहे थे।

 
Former dacoit Seema Parihar said police force to raise arms
सीमा परिहार - फोटो : अमर उजाला
सीमा का कहना है कि उनके भाई को बिना किसी अपराध के पुलिस ने उठाया है और पुलिस अनावश्यक परेशान कर रही है। एसटीएफ के लोग कह रहे थे कि छोटे को पकडवाइये। छोटे उसकी बहन का बेटा है। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former dacoit Seema Parihar said police force to raise arms
सीमा परिहार - फोटो : अमर उजाला
बीहड़ से वापस सामान्य जीवन जी रही सीमा परिहार ने कहा है सरकार उसे सामान्य जीवन जीने दे ,पुलिस वापस हथियार उठाने के लिए मजबूर कर रही है ,फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी इस मामले मे कुछ भी बोलने से बच रहे है। सीमा परिहार ने कहा कि मैं शासन प्रशासन से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मुझे नार्मल जिंदगी जीने दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed