फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में भी पूर्णरूप से दिखाई देगा 'साल का पहला चंद्रग्रहण', नकारात्मक ऊर्जा से खुद को बचाएं

Tue, 30 Jan 2018 02:12 PM IST
राहुल दुबे, अमर उजाला, कानपुर
राहुल दुबे, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
first lunar eclipse of the year will be completely visible
डेमो पिक
31 जनवरी को पड़ने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण विश्व के अन्य हिस्सों के साथ भारत में भी पूर्णरूप से दिखाई देगा। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया चंद्रग्रहण की अवधि 3 घंटे 7 मिनट की होगी। पूर्णिमा तिथि होने के कारण भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना के लिए सुबह 8:28 बजे तक का समय सही माना जा रहा है। इस दिन पूरे 12 घंटों तक भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाएगा। 

 
first lunar eclipse of the year will be completely visible
डेमो पिक
आचार्यों के अनुसार ग्रहण के समय मूर्ति छूना, भोजन व नदी में स्नान करना वर्जित है। सूतक काल के समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भोजन ग्रहण करने और पकाने से दूर रहना अच्छा माना जाता है। देवी देवताओं और तुलसी आदि को स्पर्श नहीं करना चाहिए। पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि सूतक के दौरान गर्भवती स्त्री का घर से बाहर निकलना और ग्रहण देखना वर्जित माना जाता है। ये शिशु की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि इससे उसके अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
 
first lunar eclipse of the year will be completely visible
डेमो पिक
इसके अलावा नाखून काटना, बाल कटवाना, निद्रा आदि जैसी गतिविधियों से भी ग्रहण व सूतक काल के समय परहेज करना चाहिए। इस काल में स्त्री प्रसंग से बचना चाहिए अन्यथा आंखों से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और सूतक काल प्रारंभ होने से पूर्व दूध, जल, दही, अचार आदि खानपान की सभी चीजों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
first lunar eclipse of the year will be completely visible
डेमो पिक
वैज्ञानिक मान्यता
ग्रहण के वक्त वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस समय को अशुभ माना जाता है। इस दौरान अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं जो एंजाइम सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस समय चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे गुरुत्वाकर्षण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इसी कारण समुद्र में ज्वार भाटा आते हैं। भूकंप भी गुरुत्वाकर्षण के घटने और बढ़ने के कारण ही आते हैं।

 
विज्ञापन
first lunar eclipse of the year will be completely visible
डेमो पिक
चंद्रग्रहण का समय - शाम 5:35 से 8:41 मिनट 10 सेकेंड तक।
चंद्रग्रहण की अवधि - 3 घंटे 7 मिनट व 10 सेकंड
सूतक काल प्रारंभ सुबह - 8:35:21
सूतक काल की समाप्ति रात- 8:41:10
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed