यूपी के कानपुर शहर में एक ट्रेन कुछ देर ट्रैक पर क्या खड़ी हाे गई यात्रियाें ने हंगामा खड़ा कर दिया। सिग्नल न मिलने की वजह से दादानगर पुल के नीचे पनकी मेमू एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। गुस्साए यात्रियों ने दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग लगा दी।
लपटें पटरी तक पहुंच गईं तो ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा। शाम साढ़े चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक लाइन बंद रही। बाद में आरपीएफ ने लाठी-डंडों से पीटकर आग बुझाई।
बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे पनकी की ओर से आ रही पनकी मेमू पुल के नीचे सिग्नल नंबर 78 पर खड़ी हो गई।
3 of 4
रेलवे ट्रैक किनारे लगी अाग
करीब एक घंटे तक ट्रेन यहीं खड़ी रही। तेज गर्मी में ट्रेन में बैठे हजारों यात्री परेशान हो गए। ट्रेन न चलने पर यात्रियों ने होहल्ला किया और ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग लगा दी। काफी दूर कर सूखी झाड़ियां होने से लपटें तेज हो गईं और पटरी तक पहुंच गई। थोड़ी देर बाद मेमू सिग्नल पाकर चली गई लेकिन आग फैल गई।
4 of 4
अाग बुझने के बाद शुरु हुअा ट्रेनाें का संचालन
आग देखकर पीछे से आ रहीं दो मालगाड़ी और दिल्ली जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस भी रुकी रही। फिर आरपीएफ आई और आग बुझाई। आरपीएफ के जीएमसी यार्ड इंस्पेक्टर प्यारेलाल ने बताया कि एक घंटे में आग पर काबू पाकर ट्रैक चालू करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी के बीड़ी सिगरेट फेंकने से आग लगी होगी।