फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोली- माफ कर दीजिए साहब, लेकिन इन सिपाहियों का दिल 'रत्ती भर न पसीजा'

Wed, 04 Apr 2018 09:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Apr 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ruthless behavior of  UP police
डेमो पिक
पुलिस महकमे के उच्चाधिकारी पुलिस कर्मियों को जनता से मित्रता जैसा व्यवहार करने और उनसे अच्छे से पेश आने की बात कहते हैं। लेकिन सिपाही है कि अपनी हठधर्मिता अपनाए हुए हैं। जिस कारण अक्सर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को औरेया जिले के रोडवेज बस स्टैंड के सामने पुलिस गाड़ी के चालक की लापरवाही से घटना घटी, लेकिन सजा स्कूली छात्रा को भुगतनी पड़ी।


 
Ruthless behavior of  UP police
डेमो पिक
इस समय यूनिवर्सिटी परीक्षाएं चल रही हैं। दोपहर 11 बजे से होने वाली परीक्षा देने के लिए एक छात्रा बाइक से अपने भाई शिवम निवासी गोविंद नगर के साथ अनुराधा त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में एमए फाइनल का पेपर देने जा रही थी। लगभग 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने यूपी 100 की इनोवा गाड़ी के चालक ने अचानक गाड़ी ब्रह्मनगर की ओर मोड़ दी। तभी शिवम की बाइक गाड़ी से टकरा गई।
 
Ruthless behavior of  UP police
डेमो पिक
इस घटना में न तो शिवम घायल हुआ और न ही गाड़ी में किसी तरह का स्क्रेच आया। फिर भी पुलिस गाड़ी से उतरे सिपाहियों ने शिवम को थप्पड़ मारे और उसे पास के एक दुकान में बैठा लिया। शिवम और उसकी बहन ने सिपाहियों की काफी मन्नतें की और पेपर छूट जाने की बात कही लेकिन सिपाहियों का दिल नहीं पसीजा। अंत में लोगों के कहने पर पुलिस कर्मी शिवम को पास की एक दुकान में बैठा कर चले गए। जबकि छात्रा पैदल ही कॉलेज लगभग पौन घंटे देरी से पेपर देने पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruthless behavior of  UP police
डेमो पिक
मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो गलती पुलिस गाड़ी के चालक की थी। इसके बाद भी युवक को परेशान किया। युवक को परेशान केवल रुपये ऐंठने के लिए किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गलती पुलिस गाड़ी के चालक की थी। अब बोलने की हिम्मत खाकी वर्दी के सामने किसी में नहीं थी। तो वह लोग सिर्फ सिपाहियों द्वारा धमकाते, मारते और उनके गाली गलौज करते देखते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed