फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बवाल-पथराव...मजार और कब्रों में तोड़फोड़, फतेहपुर मकबरे पर 20 मिनट तक कब्जा; विवाद शुरू होने की पूरी कहानी

Tue, 12 Aug 2025 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Aug 2025 09:35 AM IST
सार

फतेहपुर में मकबरे के मंदिर होने का दावा करते हुए सोमवार को जमकर बवाल और पथराव हुआ। हिंदू संगठनों ने धार्मिक स्थल पर 20 मिनट तक कब्जा जमाए रखा। इस दौरान मजारों और कब्रों में तोड़फोड़ की गई। धार्मिक स्थल पर भगवा लहराया। मामले में 10 नामजद समेत 160 पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur tomb being temple Claim stone pelting vandalism of tombs and graves story of controversy started
fatehpur tomb controversy - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में मंदिर और मकबरे को लेकर कुछ समय पहले उपजे विवाद के चलते सोमवार को बवाल हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा हो गए। यह लोग मकबरे के ठाकुरद्वारा मंदिर होने का दावा करते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग गिराकर परिसर तक पहुंच गए।


पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में करीब 20 मिनट तक धार्मिक स्थल पर इन लोगों ने कब्जा जमाए रखा। भगवा लहराकर धूपबत्ती जलाई और नारेबाजी की। इस दौरान डंडों से मजार व कब्रों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए।
Fatehpur tomb being temple Claim stone pelting vandalism of tombs and graves story of controversy started
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट शुरू हो गई। डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अनूप सिंह ने किसी तरह हालात काबू में किए। एडीजी संजीव गुप्ता ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। मामले में 10 भाजपाइयों समेत 160 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 
Fatehpur tomb being temple Claim stone pelting vandalism of tombs and graves story of controversy started
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
एफआईआर में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह व सभासद रितिक पाल, विनय तिवारी, पुष्पराज पटेल, शामिल को भी नामजद किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur tomb being temple Claim stone pelting vandalism of tombs and graves story of controversy started
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व विहिप प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय समेत कई हिंदू संगठन के नेताओं ने सोशल मीडिया पर मंदिर के शुद्धिकरण और नियमित पूजा-पाठ का आह्वान किया था। सोमवार सुबह नौ बजे से ही धार्मिक स्थल के करीब डाक बंगले के सामने कर्पूरी ठाकुरी चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचने लगे।
 
विज्ञापन
Fatehpur tomb being temple Claim stone pelting vandalism of tombs and graves story of controversy started
फतेहपुर मकबरे के मंदिर होने का दावा, बवाल-पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिकेडिंग तोड़ इमारत तक पहुंचे कार्यकर्ता
पहले यहां जमकर नारेबाजी की गई। एएसपी महेंद्र पाल सिंह और एडीएम अविनाश त्रिपाठी, सीओ सिटी गौरव शर्मा ने इन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच करीब 11 बजे बैरिकेडिंग तोड़कर हिंदू संगठनों के 300 से अधिक कार्यकर्ता इमारत तक पहुंच गए। पुलिस बल के सामने ही अंदर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed