Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ftehpur Triple Murder: पहले से तैयार थे हमलावर... प्लान के तहत किया विवाद; चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी

Wed, 09 Apr 2025 04:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

Triple Murder In Fatehpur: फतेहपुर में चुनावी रंजिश में प्रधान के दो पुत्रों और एक पौत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत जाते समय घात लगाकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। प्रधान की बहू ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fatehpur Tihra Triple Murder Case Planned Attack Eyewitnesses Reveal Shocking Details
Fatehpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
Fatehpur Triple Murder Case Updates: फतेहपुर के अखरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने तिहरे हत्याकांड के सुनयोजित होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि हत्याकांड को लेकर हमलावर पूरी तरह से तैयार थे। योजना के तहत ट्रैक्टर लेकर निकले पीयूष ने विवाद किया। प्रतिदिन उसी रास्ते से पप्पू सिंह निकलते थे। ट्रैक्टर के पीछे बाइक लेकर पप्पू सिंह पहुंचे। इधर, नलकूप के पास सारे आरोपी छिपकर बैठे थे। हत्यकांड के बाद उनकी स्कार्पियो तैयार खड़ी थी, जिसमें बैठकर भाग निकले। 


 
Trending Videos
Fatehpur Tihra Triple Murder Case Planned Attack Eyewitnesses Reveal Shocking Details
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शी बोले, 10 राउंड हुई फायरिंग 
घटनास्थल के पास एक बाग है। बाग में एक बुजुर्ग घटना के दौरान रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक गोलियां चलने की आवाज से उसे घबराहट हुई। वह कुछ दूर आगे बढ़े, जहां ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जा रही थीं। असलहों से करीब 10 से अधिक राउंड फायर हुए। घटनास्थल के पास ही एक डेयरी है। डेयरी में एक किशोर बैठा था। वह हमला देखकर डेयरी खुली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।

 
Fatehpur Tihra Triple Murder Case Planned Attack Eyewitnesses Reveal Shocking Details
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
हाईवे जाम किया, पोस्टमार्टम में देरी का आरोप 
करीब रात 8:30 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने जाम लगा दिया। आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस से नोकझोंक हुई। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस के जवानों को दौड़ा लिया। सीओ सिटी सुशील दुबे व अन्य प्रशासन ने किसी तरह यातायात को बहाल कराया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर प्रक्रिया में देरी की जा रही है। इससे देर रात हो जाए और परिवार के लोग परेशान हों। वहीं, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मंगलवार रात तक चलती रही। पोस्टमार्टम में पैनल डाक्टर व वीडियोग्राफी कराई गई। इसके पहले एक्सरे कराया गया है। करीब रात 10 बजे के बाद तक पोस्टमार्टम चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Tihra Triple Murder Case Planned Attack Eyewitnesses Reveal Shocking Details
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
चुनावी रंजिश में प्रधान के दो पुत्रों व एक पौत्र की गोली मारकर हत्या 
यूपी के फतेहपुर जिले में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में यह वारदात मंगलवार को हुई। ग्राम प्रधान के दो बेटों और पौत्र की मंगलवार सुबह खेत जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या प्रधानी चुनाव की रंजिश में हुई है। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। मृतकों में एक भाकियू टिकैत गुट का जिला उपाध्यक्ष था। 
विज्ञापन
Fatehpur Tihra Triple Murder Case Planned Attack Eyewitnesses Reveal Shocking Details
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
बाइक से खेत पर जा रहे थे तीनों
परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्न समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। अखरी गांव की प्रधान राम दुलारी की बहू मनीषा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप सिंह (40), जेठ विनोद सिंह (45) व भतीजा अभय प्रताप (21) बाइक से खेत जा रहे थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed