फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: फतेहपुर मकबरे में बवाल करने में शामिल थे ये भाजपा नेता, एक सपा कार्यकर्ता भी; पप्पू सिंह ने बिगाड़ा माहौल?

Wed, 13 Aug 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

फतेहपुर मकबरे में बवाल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और इंटेलीजेंस की टीम लगी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन
Fatehpur Mob Violence Case: SOG and Intelligence Teams Deployed to Arrest Accused
Fatehpur Mob Violence - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर में आबूनगर मकबरा प्रकरण में उपद्रव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व इंटेलीजेंसी विंग की टीम गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए हैं। इसी वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। एसपी ने टीमों को धरपकड़ के लिए निर्देश दिए हैं।


एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव और इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा व सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गईं हैं। तीनों टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश डाल रहीं हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हो चुके हैं। 
Fatehpur Mob Violence Case: SOG and Intelligence Teams Deployed to Arrest Accused
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
चर्चा है कि सारे आरोपी एक दूसरे के संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया है। वह सभी अपने स्थानों पर सुरक्षित हैं। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। 

 
Fatehpur Mob Violence Case: SOG and Intelligence Teams Deployed to Arrest Accused
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
उपद्रव में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला,आशीष त्रिवेदी, सपा से हटाए गए पप्पू सिंह चौहान, भाजयुमो नेता प्रसून तिवारी, सभासद रितिक पाल, विनय तिवारी, पुष्पराज पटेल, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, दलित समाज के नेता देवनाथ धाकड़े व अन्य 160 आरोपी शामिल हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर टीमें गठित की गई है। जल्द ही धरपकड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Mob Violence Case: SOG and Intelligence Teams Deployed to Arrest Accused
सपा नेता को पार्टी से निकाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकबरे में तोड़फोड़ करने वाला सपाई पार्टी से निष्कासित
आबूनगर रेड्डया स्थित मकबरा में तोड़फोड़ व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता भी शामिल था। उसके समेत 160 पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज सोमवार को दर्ज की है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी से पप्पू सिंह चौहान को मंगलवार को निलंबित किया है। हालांकि पप्पू सिंह का दावा है कि उन्होंने पार्टी से मंगलवार सुबह स्वयं ही इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
Fatehpur Mob Violence Case: SOG and Intelligence Teams Deployed to Arrest Accused
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
आबूनगर रेड्डया स्थित मकबरे में सुबह करीब 11 बजे अचानक तोड़फोड़ की गई। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। डीएम रविंद्र सिंह तीन घंटे तक लोगों को समझाते रहे। इसके बाद हालात काबू में आए। जिला व पुलिस प्रशासन ने तत्काल माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed