फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: तनावग्रस्त इलाकों में घूम रही एसटीएफ, पल-पल की रिपोर्ट शासन के पास; ये जमीन हो सकती है विवाद का कारण

Wed, 13 Aug 2025 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 02:31 PM IST
सार

फतेहपुर के तनावग्रस्त इलाकों में एसटीएफ घूम रही है। आम व्यक्ति बनकर लोगों से बातचीत कर रही है। सोशल मीडिया पर नजर भी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
UP News STF Patrols Tension-Hit Areas in Fatehpur,  Land Dispute Suspected as Trigger
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में पहली बार जिले में किसी सांप्रदायिक मामले को लेकर एसटीएफ की लखनऊ इकाई के सदस्यों ने डेरा डाला है। खबर है कि बड़ी गोपनीय सूचना पर टीम को भेजा गया है। टीम पूरे मामले के साथ दोनों समुदायों की गतिविधियों की जानकारी भी जुटा रही है। वहीं एसटीएफ तनावग्रस्त इलाकों में सादी वर्दी में घूम रही है। वह लोगों से बात कर पल-पल के माहौल की जानकारी ले रही है।

एसटीएफ लखनऊ इकाई के सीओ बख्तरबंद वाहन के साथ पहुंचे हैं। इसमें मौजूद टीम के कमांडो हर तरह के हालात से निपटने को तैयार दिखे। सूत्रों से खबर है कि इंटेलीजेंस ब्यूरो की गोपनीय सूचना पर एसटीएफ को भेजा गया है। 
UP News STF Patrols Tension-Hit Areas in Fatehpur,  Land Dispute Suspected as Trigger
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
एसटीएफ के कई कर्मी आम व्यक्ति बनकर तनावग्रस्त इलाकों में घूम रहे हैं। समाज के बीच गलत संदेश पहुंचाकर जहर घोलने का प्रयास करने वालों पर एसटीएफ की पैनी नजर है। 

UP News STF Patrols Tension-Hit Areas in Fatehpur,  Land Dispute Suspected as Trigger
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
एसटीएफ के कर्मी सोशल मीडिया जैसे एक्स, फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम पर नजर बनाए रखें हैं। पूरी तरह हालात सामान्य होने तक एसटीएफ जिले में डेरा डाले रहेगी। सारे इनपुट एसटीएफ सीओ सीधे एडीजी कानून व्यवस्था को दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News STF Patrols Tension-Hit Areas in Fatehpur,  Land Dispute Suspected as Trigger
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
पल-पल की रिपोर्ट शासन के पास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। हर गतिविधियों की जानकारी शासन स्तर तक अधिकारी दे रहे हैं। शासन इस मामले में अब कोई चूक नहीं चाहता है। अधिकारियों को सीधे सीएम कार्यालय से निर्देश मिल रहे हैं और वे भी हर जानकारी वहां तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
UP News STF Patrols Tension-Hit Areas in Fatehpur,  Land Dispute Suspected as Trigger
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया में टिप्पणियों की भरमार
मकबरे तक पहुंचने के लिए पहले सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया। तोड़फोड़ के बाद दोनों तरफ से कई वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। कई ग्रुप रातोंरात तैयार हुए। उसमें कई तरह की टिप्पणी की जा रही हैं। कई लोग माहौल बिगाड़ने की टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं, कई लोग वीडियो व ऑडियो भी वायरल कर रहे हैं। प्रशासन की इसपर सख्त नजर बनाए है, हालांकि ये वीडियो लगातार प्रसारित हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed