फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड गानों की तेज धुनों पर जब मॉडल्स ने रैंप पर की कैट वॉक तो कुछ पल के लिए मदहोश हो गई हर नजर

Sat, 28 Sep 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
fashion show with bollywood night in kanpur
रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला

जगमगाता स्टेज, बॉलीवुड के गानों की धुनें, डिजाइनर कपड़े और रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरते मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल व क्रिकेटर अमित मिश्रा। मौका था होटल लैंडमार्क में चल रहे सिओना कानपुर फैशन वीक सीजन-4 के अंतिम दिन का।
 

fashion show with bollywood night in kanpur
रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
फैशन का यह खूबसूरत दो दिवसीय इवेंट एक्सिस कॉलेज ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एवं ज्योति इन कॉर्प की ओर से कराया गया। इसमें अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर शामिल हुआ। शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल व आईपीएल क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अन्य मॉडल्स के संग एक से बढ़कर एक खूबसूरत परिधानों में रैंप पर ऐसा जलवा बिखेरा की हर कोई देखता ही रह गया।

 
fashion show with bollywood night in kanpur
मॉडल्स ने किया रैंप वॉक - फोटो : अमर उजाला
महक ने कानपुरवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां के लोगों का फैशन सेंस जबरदस्त है। इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक की धुनों को सुन सभी थिरकने को मजबूर हो गए। मॉडल्स ने अंकित साड़ीज, सिओना फैशन स्टोर, एक्सिस कॉलेज ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रीमजोन फैशन इंस्टीट्यूट, कंचन गुप्ता आदि द्वारा डिजाइन किए गए कलेक्शन को पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fashion show with bollywood night in kanpur
फैशन का जलवा - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले 50 विभिन्न स्टॉलों में फैशन व लाइफ स्टाइल से जुड़ी कई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों ने स्टॉल से बैग, ज्वैलरी, फैशन वियर, कुर्तियां, होम डेकोरेशन मैटेरियल, मोबाइल व एसेसरीज, होम फर्निशिंग, साड़ियां, लहंगे, पाकिस्तानी सूट आदि की खरीदारी की।

 
विज्ञापन
fashion show with bollywood night in kanpur
रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इंटरनेशनल टैरो कार्ड विशेषज्ञ सुमोना मिश्रा ने लोगों को कॅरियर, फैमिली, व्यवसाय व एजुकेशन आदि से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में पैनम ग्रुप फैशन अवार्ड भी हुआ, जिसमें रतन राठौर, ओपी डालमिया, संदीप कंसल, गोपाल अग्रवाल, जय इंदर सिंह, आशु मल्होत्रा, रोहिणी ओमर, प्रीति डायस, रजत रवि गौर आदि को सम्मनित किया गया। समाज सेवा के लिए डॉ. गया प्रसाद शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान अमित गुप्ता, आकांक्षा वाजपेयी, सुमित गुप्ता, सैफ अनवर, अनुज बजाज, अनुप्रिया आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed