{"_id":"5d8f54468ebc3e01656e8dae","slug":"bollywood-dandiya-night-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: डीजे की तेज धुनों पर नगाड़े संग ढ़ोल बाजे पर महिलाओं ने खेला डांडिया तो हर कोई थिरक उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: डीजे की तेज धुनों पर नगाड़े संग ढ़ोल बाजे पर महिलाओं ने खेला डांडिया तो हर कोई थिरक उठा
Sat, 28 Sep 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर किया डांस
- फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक घाघरा चोली और ज्वैलरी पहने सदस्याएं। हाथों में एलईडी डांडिया और गुजराती थीम पर सजे हाल में गरबा खेलने के लिए सभी सदस्याओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
काला चश्मा पर झूम उठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हाल में चारो ओर रखी मटकियां सजावट को चार- चांद लगा रहा था। मौका था क्वीन बी क्लब की ओर से लैंडमार्क में आयोजित जश्न- ए- डांडिया कार्यक्रम का। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में सभी ने मिलकर डीजे रूडी की धुन पर खूब डांस और मस्ती की।
डीजे पर जमकर थिरके कदम
- फोटो : अमर उजाला
नगाड़े संग ढ़ोल बाजे.. उड़ी उड़ी जाए, रंगीलो मारो ढोलना.. डिस्को डांडिया जैसे बॉलीवुड ट्रैक पर सभी ने संग जमकर डांडिया खेला। इसके बाद सभी ने ग्रुप बनाकर गरबा भी खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर किया डांस
- फोटो : अमर उजाला
कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें सबसे क्रिएटिव अंदाज में डांडिया को सजाने वाले सदस्य को पुरस्कृत किया गया। लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सभी ने खूब डांस किया।
विज्ञापन
डांडिया में फैशन का तड़का
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सभी ने अपने कैमरे में इन पलों को कैद किया। साथ ही यहां पर लगे स्टॉल पर ज्वैलरी आदि की शॉपिंग भी की। इस अवसर पर निधि जैन, पारुल रजौरिया, महेक माहेश्वरी, अंबिका जैन, नैंसी, सोनल, दीपाली मिश्रा, पूनम दीक्षित, स्वाति दीक्षित, मेघा माहेश्वरी, शुभांगी डालमिया, हर्षा तलवार सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।