फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष की पत्नी रूबी को गांव वालों ने पीटकर मारा था, जांच में आया ये मोड़

Tue, 11 Feb 2020 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Feb 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad hostage case: Subhash and Ruby's death investigation start
farrukhabad hostage case - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाने वाले शातिर सुभाष को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं उसकी पत्नी रूबी को ग्रामीणों ने पीट दिया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित किया है। 


 
farrukhabad hostage case: Subhash and Ruby's death investigation start
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया निवासी शातिर सुभाष बाथम ने 23 बच्चों को बंधक बनाकर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराकर सुभाष को मार गिराया था। इस दौरान सुभाष की पत्नी रूबी भीड़ के हमले से घायल हो गई।

 
farrukhabad hostage case: Subhash and Ruby's death investigation start
छूटने के बाद बंधक बनाए गए बच्चे, अंजली और अपहरणकर्ता सुभाष - फोटो : अमर उजाला
उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रूबी की मौत के मामले जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश देते हुए एसडीएम सदर अनिल कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने 17 फरवरी तक जांच आख्या तलब की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
farrukhabad hostage case: Subhash and Ruby's death investigation start
ग्रामीणों की पिटाई से हुई थी आरोपी सुभाष की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
दो बार हुआ था रूबी का पोस्टमार्टम
फर्रुखाबाद में शनिवार को सुभाष व उसकी पत्नी के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसकी वीडियो व फोटोग्राफी नहीं कराई गई थी। रात में जब एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने डीएम से वार्ता की। डीएम के आदेश पर पैनल से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ रात तीन बजे दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था।

 
विज्ञापन
farrukhabad hostage case: Subhash and Ruby's death investigation start
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रूबी की मौत सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार से आई चोट से होने का उल्लेेख किया गया था। रविवार को दोनों के शवों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने किसी परिजन व रिश्तेदार के न आने पर पांचाल घाट पर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया था। वहां पर भी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed