फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सदमा’ दे गईं ‘चांदनी’, फैन्स ने कुछ इस तरह श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Feb 2018 01:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Fans paid tribute to Sridevi
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक दुनिया से चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। यूं तो वह कानपुर सिर्फ दो बार आईं थीं, लेकिन अपने सरल व्यक्तित्व से उन्होंने अपने प्रशंसकों पर गहरी छाप छोड़ी हैै। उनके प्रशंसकों का कहना है कि सदमा, चांदनी, मिस्टर इंडिया, चालबाज, लाडला, इंग्लिश-विंग्लिश, मॉम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिये वे हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। 

 

बोनी कपूर के साथ कानपुर आईं थीं

Fans paid tribute to Sridevi
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
फिल्म 'पुकार' के प्रमोशन के लिए वह अपने पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ कानपुर आईं थीं। वर्ष 1999  में फिल्म का प्रीमियर शो गुरुदेव पैलेस में हुआ था, जिसमें उनके और बोनी कपूर के अलावा माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर और अनिल कपूर भी शामिल हुए थे।
 
Fans paid tribute to Sridevi
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
गुरुदेव पैलेस के मालिक गुरुदेव सिंह बताते हैं कि उस समय श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार हो पड़े थे। जब उनकी मुलाकात श्रीदेवी से हुई, तो ऐसा लगा ही नहीं कि वे इतने बड़े सितारे के सामने बैठे हैं। बेहद मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं श्रीदेवी। इसके बाद साल 2000 में अपने पति बोनी कपूर के साथ वह फिर कानपुर आईं थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fans paid tribute to Sridevi
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
इस बार भी उनके आने का मकसद फिल्म प्रमोशन था। वह यहां के एक पांच सितारा होटल में ठहरी थीं और रेव थ्री में आयोजित प्रमोशन में शामिल हुईं थीं। 
 
विज्ञापन
Fans paid tribute to Sridevi
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
स्वरूप नगर में रहने वाली फैशन डिजाइनिंग की छात्रा आशी तिवारी का कहना है कि वे श्रीदेवी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उनकी मौत से बहुत दुख पहुंचा है। आवास-विकास कल्याणपुर निवासी बीटेक छात्र ऋषभ पांडेय के मुताबिक जब उन्हें पता लगा कि श्रीदेवी अब दुनिया में नहीं हैं, तो उन्हें सदमा जैसा लगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed