फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की हत्या, चश्मदीद बेटियां: बोलीं- मम्मी चीखती रहीं...गिड़गिड़ाती रहीं, गले में घोंपा सांग, पढ़ें पूरी कहानी

Sun, 11 Jun 2023 05:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 05:46 AM IST
विज्ञापन
Eyewitness daughters of mothers murder, said mother kept screaming and pleading, father stabbed her in the thr
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में शराबी पति के हाथों पत्नी की हत्या का आंखों देखा दृश्य उनके जिन बच्चों ने देखा उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। मारी के बेटे शिवबरन के मुताबिक गुस्से में चिल्लाते पिता ने मां के गले में सांग घोंपते वक्त तनिक भी नहीं सोचा कि उसकी जान चली जाएगी।



जमीन पर खून से लथपथ मां छटपट रही थी, उसके और बहनों की आंखों के सामने छटपटा रही थी और पिता उन्हें उसी हालत में छोड़कर भाग निकला। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतका का बड़ा बेटा शिवबरन (20) , बेटियां 12 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय विनीता हैं।

शिवबरन, पूनम और विनीता ने बताया कि पिता सूरजबलि शराब पीकर आए दिन मां मीरा के साथ विवाद करते थे। शुक्रवार रात भी वह शराब पीकर आए थे। शराब पीने को लेकर मां के साथ जमकर विवाद किया था। इसके बाद सभी लोग सो गए थे।

Eyewitness daughters of mothers murder, said mother kept screaming and pleading, father stabbed her in the thr
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

अचानक जोर-जोर से शुरू हुआ विवाद
शनिवार सुबह करीब 3.30 बजे पिता व मां के बीच अचानक जोर-जोर से विवाद शुरू हो गया। इससे हम लोग भी जाग गए और हम सबकी आंखों के सामने पिता मां पर हमलावर हुए। गिरने से मां के हाथ में चोट लग गई। मां को बचाने के लिए हम लोग दौड़े इसी दौरान पिता ने सांग सीधा मां के गले में घोंप दिया।

Eyewitness daughters of mothers murder, said mother kept screaming and pleading, father stabbed her in the thr
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

पहले भी किया था जानलेवा हमला
बड़े पुत्र शिवबरन के मुताबिक पिता तीन साल से मानसिक अस्वस्थ हैं। गांव में टहलते घूमते रहते थे। जब भी घर आते तो मां (मृतका) से उसका झगड़ा होता था। कई बार वह मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला भी कर चुके थे। झाड़फूंक कराकर पिता को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eyewitness daughters of mothers murder, said mother kept screaming and pleading, father stabbed her in the thr
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

घर लौटते वक्त पकड़ा गया आरोपी
पत्नी की हत्या के बाद सूरजबली सुबह करीब 11 बजे गांव में टहलकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में पहचाने जाने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी पति गुस्सैल प्रवृत्ति का है। शराब पीने का भी आदी है। शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसी को लेकर हत्या की गई है। मृतका के बच्चे मानसिक रोगी होने की बात कह रहे हैं, लेकिन कोई भी डॉक्टरी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन
Eyewitness daughters of mothers murder, said mother kept screaming and pleading, father stabbed her in the thr
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

आज परिवार में शादी भी है
शिवबरन ने बताया कि उसकी बुआ राजपति फतेहगंज थाना क्षेत्र के छतैनी गांव में रहती हैं। उनके पुत्र इंद्रजीत की 11 जून को शादी है। भाई सत्येंद्र और बहन आरती बुआ के घर गईं थी। देर रात पिता ने नशे में मां से विवाद किया था। इसके बाद शांत हो गए और साथ खाना खाया था। सुबह तीन और चार बजे के बीच पिता ने विवाद के बाद मां की हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed