फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिलचिलाती धूप से बढ़ रही आंखों में एलर्जी, बचने के लिए करें ये उपाय

Fri, 20 Apr 2018 08:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Eye allergies due to temperature rise
डेमाे पिक
चिलचिलाती धूप, धूल और बढ़ती गर्मी के कारण आंखों में एलर्जी के  मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कानपुर के हैलट ओपीडी के नेत्र रोग विभाग में पहुंचे मरीजों में से करीब 20 प्रतिशत मरीजों को एलर्जी होने का पता चला। डॉक्टरों ने इस मौसम में आंखों का विशेष ख्याल रखने पर जोर दिया है।



 
Eye allergies due to temperature rise
डेमाे पिक
हैलट ओपीडी के नेत्र रोग विभाग में पहुंचे तमाम मरीजों की आंखें लाल थीं। कई मरीजों ने कंजेक्टिवाइटिस होने की आशंका जताई। आंखों में जलन, चुभन या ऐसा महसूस होने की शिकायत की, जैसे आंखों में धूल आदि चली गई हो। कुछ ने तो यहां तक कहा कि एक दिन पहले ऐसा लगा कि आंखों में कुछ चुभ रहा है।

 
Eye allergies due to temperature rise
डेमाे पिक
रात में सोने के बाद सुबह सुबह उठने पर अचानक आंखों में लाली, सूजन और दर्द महसूस होने लगा। इन मरीजों की जांच करने पर आंखों की एलर्जी होने का पता चला। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शहर में जगह - जगह खुदाई की वजह से उड़ रही धूल आंखों को प्रभावित कर ही रही है। इस मौसम में चंद दिनों से तेज धूप भी होने लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eye allergies due to temperature rise
डेमाे पिक
ऐसे में आंखों में धूल जाने पर तेजी से एलर्जी होती है। तेज धूप और तापमान बढ़ने से आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी आने लगता है। ऐसा महसूस होता है जैसे आंखों में कुछ पड़ गया हो। आंखें ज्यादा रगड़ने पर इनके चारों तरफ कालापन आ जाता है। एंटी एलर्जी आई ड्राप इसका इलाज है, पर एलर्जी बहुत बढ़ने पर कार्टिको स्टेरॉयड देना पड़ता है, पर मरीज को मेडिकल स्टोर या झोलाछाप के कहने पर कोई भी आई ड्राप आंखों में नहीं डालना चाहिए क्योंकि बाजार में बिक रहे आई ड्राप में से तमाम में स्टेरॉयड होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही इलाज करना चाहिए।

 
विज्ञापन
Eye allergies due to temperature rise
डेमाे पिक
- धूप में जरूरत होने पर ही जाएं
- धूप में निकलने से पहले काला चश्मा लगाएं
- एलर्जी हो जाए तो आंखों में 2-3 बूंदें गुलाबजल डालें
- एलर्जी होने पर खीरे को धोकर पतले स्लाइस काटें, इन्हें 15 - 20 मिनट फ्रीज में रखनेे के बाद निकालकर आंखों पर रखें। यह प्रक्रिया दिनभर में 4-5 बार कर सकते हैं। खीरे में मौजूद एंटी इरिटेशन गुण आंखों में सूजन, जलन, खुजली कम कर सकता है।
- पानी को उबालकर हल्का ठंडा करें, फिर इसमें थोड़ा नमक मिला लें, अब रुई की मदद से इस पानी से आंखों को पोछें, ऐसा करने से सूजन कम होने के साथ ही आंखों की अशुद्धियां दूर करने में मदद मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed