इटावा जिले में पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश की माशूका बुधवार दोपहर करीब एक बजे को गिरफ्तार कर लिया। स्वाती कोर्ट में किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने पहुंची थी। सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा पुल के नीचे से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हत्यारोपी मुकेश ने महिला को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी, और उसी के साथ ज्यादा समय गुजारने लगा था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने अपनी पत्नी व दो बेटियों और बेटे की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने आत्महत्या की साजिश रची, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया।
2 of 10
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
नींद गोलियां खिलाईं, गला घोंटकर मारा
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में 11 नवंबर को मुकेश ने पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर पहले अर्ध बेहोशी हालत में पहुंचा दिया था। इसके बाद भोर पहर लगभग चार से पांच बजे के बीच गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
3 of 10
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
आरोपी के महिला से थे अवैध संबंध
कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच पता चला कि मुकेश की जालौन जिले के थाना उरई के गणेशजी मोहल्ला की रहने वाली स्वाती सोनी नाम की महिला से अवैध संबंध हैं। स्वाती, मुकेश की पहली पत्नी की रिश्तेदार है। वह कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के सी-ब्लाक विश्व बैंक, मकान नंबर-216 में किराये पर रहती है।
4 of 10
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
सराफा की दुकान खुलवाने से परिजन विरोध करने लगे
हत्याकांड वाले दिन स्वाती शताब्दी ट्रेन से इटावा आई थी। आरोपी मुकेश उसे स्टेशन से लेने गया था जिसके बाद वह उसे बस स्टैंड से कानपुर के लिए रोडवेज बस में छोड़ आया था। मुकेश ने स्वाती को कानपुर के खाड़ेपुर में सराफा की दुकान कराई थी। प्रेमिका को सराफा की दुकान खुलवाने से मुकेश के परिवार वाले विरोध करने लगे थे।
5 of 10
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
वारदात वाली रात दो बजे से फोन पर मुकेश के संपर्क में थी माशूका स्वाती
शहर के मोहल्ला लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में जेल गए आरोपी मुकेश की माशूका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में पता चला है कि 10 नवंबर की रात दो बजे से स्वाती मुकेश से फोन पर बात कर रही थी। 11 नवंबर की सुबह अपने छोटे बेटे डुग्गू के साथ शताब्दी ट्रेन से इटावा पहुंची, साढ़े आठ बजे मुकेश स्कूटी से उसे स्टेशन से लेने पहुंचा था।