फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा सामूहिक हत्याकांड: कारोबारी ने इसलिए परिवार को मारा... पुलिस को बताई चौंकाने वाली वजह

Wed, 13 Nov 2024 03:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

इटावा सामूहिक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पत्नी की सहमति से कारोबारी ने परिवार को मार डाला। पहले परिवार को खिलाई नींद की गोलियां, फिर रस्सी से गला कसकर मार डाला। पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद सराफ मरना चाहता था। पढ़ें हत्याकांड की पूरी कहानी

विज्ञापन
Etawah mass murder he fed sleeping pills to family consent of his wife Then strangled them to death with rope
Etawah mass murder - फोटो : अमर उजाला
इटावा में परिवार की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने जा रहे कारोबारी को बचा लिया गया। कारोबारी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने यह भी बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया?


सराफा कारोबारी ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी पत्नी, तीन बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर बेसुध किया। फिर एक-एक कर रस्सी से गला दबाकर चारों की हत्या कर दी। वह खुद भी ट्रेन से कटकर जान देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। 

पूछताछ में आरोपी सराफा कारोबारी ने बताया कि पत्नी की सहमति पर ही उसने चारों की हत्या की। पुलिस ने कारोबारी के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
Etawah mass murder he fed sleeping pills to family consent of his wife Then strangled them to death with rope
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सदस्यों से लेनदेन का विवाद
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (51) ने पुलिस पूछताछ में सहमति से पूरे परिवार के जान देने की बात स्वीकार की है। बताया कि वह पारिवारिक कलह की वजह से दो साल से मानसिक तनाव में चल रहा था। कुछ पारिवारिक सदस्यों ने उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए थे, साझे की जमीन को लेकर भी प्रताड़ित कर रहे थे। पारिवारिक सदस्यों से लेनदेन के विवाद में परेशान चल रहा था। इसे लेकर करवाचौथ से पहले पत्नी से मरने की बात कही थी। पत्नी ने समझाकर कहा था कि खुद अकेले क्यों मारोगे हम सब भी साथ मरेंगे। पत्नी के समझाने पर निर्णय बदल लिया था। 
 
Etawah mass murder he fed sleeping pills to family consent of his wife Then strangled them to death with rope
काव्या और अभीष्ट की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोन पर स्टेट्स लगाया- ये सब खत्म हो गए
पत्नी-बच्चों की हत्या करने के बाद रात करीब 8:20 पर पत्नी के फोन पर स्टेट्स लगाया कि ये सब खत्म हो गए। इसके बाद सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर सुसाइड नोट और ये सब खत्म का संदेश भी भेजा। सुसाइड नोट में परिवार और खुद मरने की बात लिखी थी। स्टेशन के पास मरुधर एक्सप्रेस से कटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि 2004 में कैंसर पीड़ित पहली पत्नी नीतू को भी उसने नींद की गोलियां देकर मुक्ति दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah mass murder he fed sleeping pills to family consent of his wife Then strangled them to death with rope
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने की फंदा लगाने की कोशिश
बच्चों की तकलीफ देखकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन बेसुध होने की वजह से वह फंदे पर नहीं झूल सकी। बच्चों की तकलीफ देख पत्नी के कहने पर सबसे पहले रस्सी से उसी का गला कसकर मार डाला।


 
विज्ञापन
Etawah mass murder he fed sleeping pills to family consent of his wife Then strangled them to death with rope
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेसुध बच्चों के रस्सी से कसे गले
फिर भूतल पर ही भाव्या और अभीष्ट की भी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही काव्या को भी बेहोशी की हालत में मार डाला। चारों की हत्या करने के बाद वह करीब तीन घंटे तक बाथरूम में ही पड़ा रहा। इसके बाद लगभग नौ बजे दोनों कमरों में ताले डालकर बाहर चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed