फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 रुपए में कीजिए "रिचा, लकी और श्रीश" का दीदार, जानिए, कब खुलेंगे आपके लिए 'सफारी के द्वार' ?

Fri, 27 Apr 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Etawah Lion Safari's door for tourists to open in June
इटावा लायन सफारी
इटावाः सफारी के दीदार का सपना संजोए शहरियों को जल्द ही जंगलों में टहलते शेरों के दर्शन होंगे। इसकी तैयारियों जोर पर चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो एक जून से सैलानियों के लिए सफारी के द्वार खोल दिए जाएंगे। लायन सफारी प्रबंधन ने 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट का निर्धारित किया गया। इसमें लायन सफारी के साथ डियर, बियर, लेपर्ड, ब्रीडिंग सेंटर और फेसिलिटेंशन सेंटर में सैलानियों को घुमाया जाएगा। इस टिकट पर सैलानियों को ले जाने वाले वाहनों का शुल्क भी शामिल है। 

 
Etawah Lion Safari's door for tourists to open in June
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि फिशर फारेस्ट की 1145 हेक्टयर जमीन में 350 हेक्टेयर की जमीन पर लायन सफारी का निर्माण कराया गया। इसमें 265 करोड़ की लागत लगाई गई। सफारी में ब्रीडिंग सेंटर के शावक को छोड़े जाने की अनुमति है। उनके पास लायन सफारी में छोड़ने के लिए 18 माह के शिंबा और सुल्तान है। जबकि डियर सफारी और बियर सफारी को पहले से चालू कर दिया गया।
 
Etawah Lion Safari's door for tourists to open in June
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को रिचा, लकी और श्रीश को लखनऊ से लाया गया, तीन दिन तक उनको तन्हाई बाड़ें में रखा गया है। उसके बाद उनको बाड़े में रखा जाएगा। 21 दिन के बाद तीनों को लेपर्ड को लेपर्ड सफारी में छोड़ दिया जाएगा। उनके पास सफारी में सैलानियों को दिखाने के लिए पर्याप्त जानवर हैं। एक जून से लायन सफारी को चालू करने का प्रयास है। इसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। आवास विकास परिषद ने अपना काम पूरा कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah Lion Safari's door for tourists to open in June
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शासन की बैठक में लायन सफारी  का रेट निर्धारित हो चुका है। 300 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट का निर्धारित किया गया है। जिसमें पांचों सफारियों को घुमाया जाएगा। साथ ही फेसिलिटेंशन सेंटर और फोर डी थ्रेेटर की सुविधा भी सैलानियों को मिलेगी। फेसिलिटेंशन सेंटर को घूमने के लिए अलग से चार्ज रखने का विचार हो रहा है। जिन लोगों को सिर्फ  सफारी के पार्क, झील का नजारा लेना है और सफारी नहीं घूमना है, ऐसे लोगों को कम चार्ज लगाया जाएगा। इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Etawah Lion Safari's door for tourists to open in June
पर्ड सफारी के बारे में जानकारी देते डायरेक्टर वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
शासन को पत्र लिखकर शुभारंभ की मांगी अनुमति 
सफारी के डायरेक्टर ने बताया कि इसको लेकर शासन को पत्र लिखकर शुभारंभ की अनुमति मांगी है। साथ ही कुछ बजट और मिल जाएं जिससे अधूरे कामों को पूरा किया जा सके। उन्होंने पीसीएफ वाइड लाइफ को भी पत्र लिखा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed