फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Murder Case: भाई बोले- कल भाई दूज…बहन साथ नहीं है, पिता ने कहा- एक पल में सबकुछ खत्म हो गया, कही ये बात

Sat, 02 Nov 2024 05:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Nov 2024 05:53 AM IST
सार

Kanpur News: एकता हत्याकांड में पीड़ित परिवार सिर्फ आरोपी विमल को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। भाइयों ने कहा कि कल भाई दूज का त्यौहार है…बहन की याद आ रही है। उनके साथ जो हुआ भगवान करे किसी के साथ ना हो और विमल जैसे अपराधी को फांसी की सजा दी जाए।

विज्ञापन
Ekta Murder Case Brother said Tomorrow is Bhai Dooj sister is not with me father said everything ended
ekta murder case - फोटो : amar ujala

एकता हत्याकांड मामले में शुक्लागंज के ऋषि नगर मोहल्ले में रहने वाली उनकी मां सुनीता गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी को तड़पा-तड़पा कर विमल ने मारा है। उस तरह से उसे भी तड़पा-तड़पा  कर फांसी की सजा दी जाए। तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और परिवार को न्याय मिलेगा।



मृतका के माता-पिता ने स्थानीय पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उन पर भरोसा कम है, जिसके लिए उच्च जांच एजेंसी सीबीआई से मामले की जांच कराई जाए। कहा कि डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोग भी घटना में शामिल है, बस जांच सही हो।

Ekta Murder Case Brother said Tomorrow is Bhai Dooj sister is not with me father said everything ended
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 24 जून से कानपुर की रहने वाली राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता गायब थी। उसका कंकाल कानपुर जिला अधिकारी कंपाउंड में पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद शुक्लागंज में रहने वाले उनके परिवार और माता-पिता ने पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया।

Ekta Murder Case Brother said Tomorrow is Bhai Dooj sister is not with me father said everything ended
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विमल को भी तड़पा-तड़पाकर मारा जाए
मां सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी को विमल ने तड़पा कर मारा है। उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब विमल को भी इसी तरह फांसी पर लटका कर तड़पा कर मारा जाए। डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोगों की जांच हो क्योंकि घटना में कहीं ना कहीं वह भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Murder Case Brother said Tomorrow is Bhai Dooj sister is not with me father said everything ended
ekta murder case - फोटो : amar ujala

सीबीआई करे मामले की जांच
उन्होंने आशंका जताई है की घटना में बड़े पद पर रहने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने सीबीआई से मामले की जांच करने की बात कही है। पिता गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एकता की शादी साल 2010 में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से की थी, क्योंकि वह उनकी इकलौती बेटी थी।

विज्ञापन
Ekta Murder Case Brother said Tomorrow is Bhai Dooj sister is not with me father said everything ended
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं
एकता का परिवार बहुत ही सुख और शांति से जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। यह कहते हुए पिता फफक कर रोने लगे और बोले कि उन्हें न्याय चाहिए स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि घटना की शुरुआत से ही पुलिस की ओर से जो मदद उन्हें मिलनी चाहिए थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed