कानपुर में गांधीनगर स्थित गणेश पार्क के पास हुए विस्फोट की दहशत देर रात तक दिखी। यहां के लोगों दिवाली पर पटाखे तक नहीं फोड़े। त्योहार सादगी के साथ मनाया। मोहल्ले में इस घटना को लेकर देर रात तक चर्चा होती रही। यहां के निवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सभी त्योहार की तैयारी में लगे थे। कोई पूजन का सामान एकत्र कर रहा था, तो कोई मिठाई, पटाखे खरीदने में व्यस्त था।
अचानक तेज विस्फोट हुआ और सभी दहशत में आ गए। सुरेंद्र के बच्चों की चीत्कार सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। घरों के बाहर आकर देखा, तो मंजर इतना खौफनाक था कि कई महिलाएं और बच्चे तो चीख पड़े। राजेंद्र नाथ शुक्ला राजू ने बताया कि वह घर पर पूजा की तैयारी कर रहे थे, तभी विस्फोट हुआ। पता किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन मौके पर पहुंचे।
2 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
कमरे में रखा शीशा चटक गया
वहां का मंजर देखकर सहम गए। बच्चों की चीख-पुकार और सड़क पर पड़े खून व मांस के लोथड़े देख कलेजा कांप गया। सुरेंद्र के बगल में ही किराए पर रहने वाली नूतन ने बताया कि कमरे में त्योहार की तैयारी कर रहे थे। चारों बेटे बाजार गए थे। अचानक धमाका हुआ और हमारे कमरे में रखा शीशा चटक गया। धुएं के कारण कुछ दिख नहीं रहा था।
3 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
साफ-सफाई करा रहे थे पार्षद
धुआं छटा तो नीचे आकर देखा कि सुरेंद्र का शव टुकड़ों में पड़ा था और रमिला बहन खून से लथपथ तड़प रही थी। तुरंत बेटों को फोनकर बुलाया रमिला को मोहल्ले वालों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्र के पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि त्योहार की वजह से क्षेत्र में साफ-सफाई करा रहे थे। विस्फोट सुना तो पता करने लगे कि आखिर हुआ क्या। तभी क्षेत्र के मोनू ने फोनकर बताया कि साईं मंदिर के पास कुछ हुआ है। तुरंत वहां पहुंचे। वहां का वीभत्स दृश्य देख आंखें फटीं रह गईं।
4 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
सांसद व महापौर पहुंची
घटना की जानकारी मिलने पर सांसद रमेश अवस्थी, सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, कांग्रेस के पूर्व विधायक संजीव दरियावादी सहित कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
5 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
मंजर देख सहम गए
राजेंद्र नाथ शुक्ला राजू ने बताया कि घर पर पूजा की तैयारी कर रहे थे तभी तेज विस्फोट हुआ। पता किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन में कपड़े पहनकर मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर सहम गए। बच्चों की चीख-पुकार और सड़क पर पड़े खून व मांस के लोथड़े देख कलेजा कांप गया।