फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: घर में घुसकर प्रेमिका का कत्ल... प्रेमी को युवती के परिवार ने मार डाला, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Tue, 18 Feb 2025 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Feb 2025 09:13 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेमी ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या कर दी। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पीटकर मार डाला। युवक के पिता ने प्रेमिका की मां, बहन और चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
Double murder in Banda girl was stabbed to death family members beat lover to death
Banda Double murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक से विवाह नहीं कराया। युवती का दूसरी जगह निकाह कर दिया गया। इससे नाराज युवक ने रविवार की रात प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। 


बेटी की चीख सुनकर जागे परिवार वालों ने युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला। पैलानी थाना क्षेत्र के महावरा गांव की जकरीन (23) की मां हाजरा ने बताया कि रविवार की रात उनकी अपने कमरे में सो रही थी। उसी समय सबादा गांव निवासी राहुल वाल्मीकि उर्फ मुर्शीद (27) रात करीब डेढ़ बजे छत का जाल हटाकर उसके कमरे में घुस गया। 
Double murder in Banda girl was stabbed to death family members beat lover to death
राहुल उर्फ मुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बातचीत और विवाद के बाद उसने जकरीन के सीने और हाथ में चाकू मार दिया। बेटी के चीखने पर वह जाग गईं। बेटी को लहूलुहान देखकर उन्होंने शोर मचाया। इस पर घर के अन्य लोग आ गए। आक्रोशित परिजनों ने उसे लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।

 
Double murder in Banda girl was stabbed to death family members beat lover to death
जकरीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रधान की सूचना पर रात करीब तीन बजे पुलिस ने युवक और युवती को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। हाजरा ने बताया कि रविवार को ही बेटी ससुराल से मायके आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder in Banda girl was stabbed to death family members beat lover to death
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर डीआईजी अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एहतियात के तौर पर सबादा गांव में आरोपी राहुल और महावरा गांव में युवती के घर पर पुलिस तैनात की है।

 
विज्ञापन
Double murder in Banda girl was stabbed to death family members beat lover to death
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जकरीन की मां, बहन और चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
राहुल के पिता गया प्रसाद वाल्मीकि ने बताया कि रात करीब नौ बजे बेटा राहुल और वह खाना खाकर सो गए थे। रात में किस समय राहुल महावरा पहुंचा, उन्हें नहीं पता। उन्होंने जकरीन की मां, बहन और चाचा के खिलाफ पैलानी थाने में राहुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed