कानपुर के उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलाॅजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि स्नेहा ने दुस्साहसी कदम उठा लिया।
मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी।
2 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
15 दिन पहले चाचा की हो गई थी मौत
यही वजह थी कि 24 नवंबर को शादी की सालगिरह व 14 नवंबर को बच्चे के जन्मदिन पर भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया था। पिता श्याम ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले स्नेहा के चाचा मंगल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
3 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी
स्नेहा ने फोन कर मायके आने की इच्छा जाहिर की, तो परिवार में सूतक चल रहा था। उन्होंने उसे आने से रोक दिया था। रविवार को स्नेहा ने देर शाम फोनकर बातचीत की। उस दौरान डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी से आखिरी बात हो रही है। जरा सा भी आभास होता तो वह बेटी और नाती को अपने पास बुला लेते, तो आज वह हमारे बीच में होती।
4 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
कार के लिए बेटी को मारने का लगाया आरोप
उर्सला इमरजेंसी में जिस समय स्नेहा का शव सील किया जा रहा था, तब समधी राजू वाल्मीकि को देखकर श्याम आपे से बाहर हो गया। गाली गलौज करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि तुम लोगों ने एक कार के लिए मेरी बेटी और नाती की जान ले ली। शादी से लेकर आज तक तुम लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहे।
5 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
जेठ के नाम से आवंटित क्वार्टर में रहती थी स्नेहा
सुमित का बड़ा भाई रंजीत उर्सला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जिस आवास में सुमित का परिवार रहता है वह रंजीत के नाम से आवंटित है। हालांकि वह अपने माता-पिता व परिवार के साथ कल्याणपुर में रहता है।