डिंपल यादव दो किलो सोने के आभूषणाें के साथ इतने करोड़ की हैं मालकिन, पति अखिलेश हैं बे'कार'
उनके पति अखिलेश यादव के पास तीन लाख 91 हजार चालीस रुपये नगद हैं। ब्योरे में डिंपल ने अपनी चल संपत्ति 3 करोड़ 68 लाख 16 हजार रुपये दिखाई है। अचल संपत्ति 9 करोड़ तीस लाख बीस हजार रुपये है। पति अखिलेश यादव की चल संपत्ति 7 करोड़ 90 लाख रुपये है।
अचल संपत्ति 16 करोड़ 90 लाख रुपये है। करोड़पति होते हुए उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। आपराधिक मामले शून्य दिखाए हैं। डिंपल यादव को जेवरों का भी शौक है। उनके पास दो किलो 774.67 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। 203 ग्राम मोती व 127.75 कैरेट के हीरे हैं।
उनके पास 17 हजार 85 रुपये का फर्नीचर है। एक लाख पच्चीस हजार रुपये का कंप्यूटर और 5 लाख 34 हजार 458 रुपये की व्यायाम मशीन है। डिंपल यादव ने 2017-18 में 61 लाख 45 हजार 73 रुपये का आयकर जमा किया। पति अखिलेश यादव ने 2017-18 में 84 लाख 83 हजार 63 रुपये आयकर जमा किया।