फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिंपल के रोड शो में अखिलेश यादव ने उड़ाई भाजपा की धज्जियां, सीएम योगी के बारे में कह दी ये बड़ी बात

Sun, 07 Apr 2019 03:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
dimpleyadav nomination for lok sabha elections 2019
डिंपल के रोड शो में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
नामांकन से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव ने तिर्वा के फगुहा भट्ठा से कलक्ट्रेट गेट तक जुलूस निकाल ताकत दिखाई। रोड शो के दौरान अखिलेश-डिंपल ने चुनावी रथ से बाहर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। रोड शो में अखिलेश ने अपने संबोधन में भाजपा की धज्जियां उड़ा दीं।

 

dimpleyadav nomination for lok sabha elections 2019
डिंपल के नामांकन से पहले अखिलेश ने मंदिर में टेका माथा - फोटो : अमर उजाला

नामांकन के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा नेता सतीश मिश्रा, डिंपल यादव समेत अन्य ने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा, महागठबंधन से घबराई भाजपा के बोल बिगड़ गए हैं। भाजपा प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत रही है।

dimpleyadav nomination for lok sabha elections 2019
पति अखिलेश यादव, चाचा रामगोपाल यादव, जया बच्चन और सतीश चंद्र मिश्रा के साथ नामांकन भरतीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

बसपा नेता सतीश मिश्रा ने कहा,महागठबंधन इस बार कन्नौज ही नहीं, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी चुनाव भी जीतेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज से मेरा रिश्ता विचारों का है। यहां आपने मुझे हर बार जिताकर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dimpleyadav nomination for lok sabha elections 2019
डिंपल यादव, अखिलेश यादव

एक पंडित जी ने मुझसे कहा था कि शादी के बाद मेरी किस्मत खुल जाएगी, और शादी होते ही कन्नौज की जनता ने मुझे लोकसभा भेज दिया। निवेदन करने आया हूं डिंपल को फिर दिल्ली भेजिए।

विज्ञापन
dimpleyadav nomination for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव

योगी आदित्यनाथ पर  हमला बोलते हुए कहा, बाबा खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। बोले, राष्ट्रवाद पर लोग हमें प्रमाणपत्र न दें, मेरी पत्नी के परिवार का सेना से बहुत पुराना रिश्ता है। कहा, मोदी ने पैर धोते-धोते युवाओं की नौकरियां भी धो दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed