टीम ने हादसे से जुड़े मलबे को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीजी मोहम्मद अख्तर ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच के लिए सुबह एक और टीम पहुंचेगी, जिसमें दिल्ली के सदस्य भी शामिल होंगे। गुरुवार को गर्ग एविएशन सेंटर का चार सीटर डुअल इंजन प्रशिक्षण विमान उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद नत्थूपुरवा के बाहरी इलाके में खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी।
कानपुर प्लेन क्रैश: मलबे को किया जा रहा सुरक्षित, डीजीसीए और दिल्ली की विशेष टीम करेगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:28 PM IST
सार
Kanpur News: नत्थूपुरवा में हुए विमान हादसे के बाद जांच का सिलसिला तेज हो गया है। हादसे की जांच के लिए लखनऊ से डीजीसीए की टीम कानपुर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन