फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बंदूक का निशाना चूकने पर डिग्री कालेज संचालक के चेहरे को गंडासे से काटा

Fri, 04 Oct 2019 03:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Oct 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
Degree college operator's face was severely cut when he missed the gun target
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव में डिग्री कालेज संचालक श्रवण कुमार पाल (55) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। बंदूक का निशाना चूकने पर हत्यारों ने श्रवण के सिर व चेहरे पर गड़ासे से वार पर वार कर उनको मार डाला।


 
Degree college operator's face was severely cut when he missed the gun target
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला है कि हत्यारोपियों ने बाबूपुरवा, बगाही में अपने मोबाइल बंद किए है। वहीं पर उनकी आखिरी लोकेशन मिली। सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी और मुख्य आरोपियों पर रासुका भी लगेगा। श्रवण कुमार पाल को बुधवार दोपहर गांव के ही पूर्व प्रधान के बेटे धर्मेंद्र व अमित ने मार डाला था।

 
Degree college operator's face was severely cut when he missed the gun target
घटना की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तीनों सगे भाई, धर्मेंद्र, अमित व संजय पर एफआईआर दर्ज की थी। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि श्रवण को गोली नहीं लगी थी। दोपहर बाद गांव में हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Degree college operator's face was severely cut when he missed the gun target
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तीनों आरोपी चार मोबाइल रखते हैं। संजय केपास दो मोबाइल हैं। घटना करीब तीन बजे की है। इसकेठीक एक घंटे बाद शाम तकरीबन चार बजे चारों मोबाइल एक साथ बंद हुए।

 
विज्ञापन
Degree college operator's face was severely cut when he missed the gun target
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्यारोपियों के रिश्तेदार व परिचितों को मिलाकर करीब 15 लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के मुताबिक श्रवण के पिता राम अवतार की भी कई दशक पहले हत्या हुई थी। इसमें पांच छह लोग जेल गए थे। पुलिस इस बारे में और जानकारी जुटा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed