फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहू ने करवाया ससुर का मर्डर: करोड़ों का साम्राज्य पर पाई-पाई को मोहताज थी शालू, वारदात की रात भी की थी पार्टी

Mon, 07 Sep 2026 07:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 07:20 PM IST
सार

आरोपी बहू शालू ने पुलिस को बताया कि ससुर विनीत मिनोचा का पूरे करोड़ों के कारोबार पर एकछत्र राज था। बिरहाना रोड स्थित उनकी 'फार्मा ट्रेडर्स' फर्म से होने वाली भारी आमदनी के बावजूद, बेटे सुब्रत और शालू के हाथ में कोई वित्तीय पावर नहीं थी।

विज्ञापन
Daughter-in-law murder father-in-law in kanpur she threw a party on the night of crime
कानपुर में बहू ने करवाया ससुर का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित पॉश रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए सनसनीखेज विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर के शीर्ष पांच दवा कारोबारियों में शुमार 63 वर्षीय विनीत मिनोचा की नृशंस हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी सगी बहू शालू ने ही करवाई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि करोड़पति खानदान की बहू होने के बावजूद शालू पैसों और अपनी जीवनशैली पर ससुर द्वारा लगाई गई बंदिशों से इस कदर घुट रही थी कि उसने खौफनाक साजिश रच डाली।

Daughter-in-law murder father-in-law in kanpur she threw a party on the night of crime
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ससुर के शरीर पर 26 से ज्यादा बार चाकुओं से वार
कारोबारी के शरीर पर 26 से ज्यादा बार चाकुओं से वार किया गया, जो हत्यारों के खौफनाक इरादों और गहरे गुस्से को दर्शाता है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया है।

Daughter-in-law murder father-in-law in kanpur she threw a party on the night of crime
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करोड़पति खानदान की बहू, लेकिन मिलती थी 'कर्मचारियों' जैसी सैलरी
इस हत्याकांड का सबसे हैरान करने वाला पहलू हत्या की वजह है। पुलिस पूछताछ में मुख्य हत्यारोपियों ने जब मास्टरमाइंड के तौर पर बहू शालू का नाम लिया, तो पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। कड़ाई से पूछताछ होने पर शालू ने अपना जुर्म कबूलते हुए परिवार के अंदर की कलह को उजागर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter-in-law murder father-in-law in kanpur she threw a party on the night of crime
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कारोबार पर पूरा नियंत्रण
शालू ने पुलिस को बताया कि ससुर विनीत मिनोचा का पूरे करोड़ों के कारोबार पर एकछत्र राज था। बिरहाना रोड स्थित उनकी 'फार्मा ट्रेडर्स' फर्म से होने वाली भारी आमदनी के बावजूद, बेटे सुब्रत और शालू के हाथ में कोई वित्तीय पावर नहीं थी।

पॉकेट मनी जैसी पगार
बहू का आरोप है कि उन्हें और उनके पति सुब्रत को हर महीने सिर्फ उतनी ही बंधी हुई सैलरी दी जाती थी, जितनी फर्म में काम करने वाले आम कर्मचारियों को मिलती है।

विज्ञापन
Daughter-in-law murder father-in-law in kanpur she threw a party on the night of crime
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जीवनशैली पर पहरा
शालू के मुताबिक, पैसों की तंगी के साथ-साथ उनके घूमने-फिरने और लेट नाइट पार्टियों में जाने पर भी ससुर अक्सर टोकाटाकी करते थे। इन्हीं बंदिशों और मुफलिसी जैसे हालातों से तंग आकर उसने ससुर को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed